बंगाल में हावड़ा-पुरी धौली एक्सप्रेस पटरी से उतरी

Summary :

NULL

पश्चिम बंगाल के पूर्व मिदनापुर जिले में मंगलवार को पुरी जा रही एक ट्रेन पटरी से उतर गई। रेलवे के एक अधिकारी ने कहा कि इस हादसे में किसी के हताहत या घायल होने की कोई सूचना नहीं है। दक्षिण पूर्व रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी संजय घोष ने आईएएनएस से कहा, ‘हावड़ा-पुरी धौली एक्सप्रेस (12821) का एक एसी चेयरकार कोच भोगपुर व पंसकुरा स्टेशनों के बीच सुबह करीब 7.10 बजे पटरी से उतर गया। हम इसके कारणों की जांच कर रहे हैं।

इस घटना में कोई घायल नहीं हुआ है।’ अधिकारी ने कहा कि घटना की जांच के लिए चार सदस्यीय जांच समिति गठित कर दी गई है। उन्होंने कहा, ‘दोनों लाइनों पर थोड़ी देर के बाद सामान्य ट्रेन सेवाएं बहाल कर दी गई। दोनों रेलवे पटरियों को अब आवागमन के लिए चालू कर दिया गया है। हम दुर्घटनाग्रस्त कोच को अलग करके प्रभावित रेल के बाकी के कोच को जोड़ रहे हैं।

जल्द ही रेलगाड़ी को गंतव्य के लिए रवाना कर दिया जाएगा।’ अधिकारियों ने पटरी से उतर गए डिब्बे के यात्रियों के लिए अलग से विशेष ट्रेन की व्यवस्था की है। उन्होंने कहा, ‘हावड़ा से आने वाली व सिकंदराबाद को जाने वाली फलकनुमा एक्सप्रेस में करीब सभी यात्रियों को समायोजित कर दिया गया है। यह धौली एक्सप्रेस के निर्धारित सभी स्टेशनों पर रुकेगी।’

Desk Team