कुछ ऐसा है दीपिका पादुकोण-रणवीर का रिसेप्शन कार्ड,इस तारीख को होगा जश्न

Summary :

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह बहुत जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। पिछले कुछ वक्त से दोनों स्टार्स की शादी की खरबें सामने आ रही है।

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह बहुत जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। पिछले कुछ वक्त से दोनों स्टार्स की शादी की खरबें सामने आ रही है। हालांकि दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने इन अफवाहों को न ही स्वीकार किया और न ही इंकार किया। जबकि बीते महीने इस कपल ने अपनी शादी की तारीख की घोषणा कर फैंस को सरप्राइज दिया।

14-15 नवंबर को दीपवीर ने सात फेरे

बता दें कि दीपिका और रणवीर सिंह 14-15 को इटली के लेक कोमों में सात फेरे लेंगे। शादी की तारीखें सामने आने के बाद कपल के रिसेप्शन पार्टी को लेकर भी चर्चा हो रही है कि रिसेप्शन पार्टी 1 दिसबंर को आयोजित की जाएगी। इतना ही नहीं सोशल मीडिया पर दीपिका-रणवीर के रिसेप्शन का कार्ड भी वायरल हो रहा है।

https://www.instagram.com/p/BqEUUksgTLZ/?utm_source=ig_embed&utm_campaign=embed_loading_state_script

वायरल कार्ड के अनुसार दीपिका और रणवीर वेडिंग रिसेप्शन दिसंबर में नहीं बल्कि नवंबर के महीने में ही आयोजित करेंगे। खबरों की मानें तो दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की शादी का रिसेप्शन 28 नवंबर को मुंबई के ग्रांड हयात होटल से होगा।

https://www.instagram.com/p/Bp-n83-jgjj/?utm_source=ig_embed

हाल ही में दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह एक साथ इटली रवाना हुए हैं। एयरपोर्ट पर दीपिका और उनके परिवार का स्वागत करते हुए रणवीर सिंह अपने बूमबॉक्स पर मेंहदी लगा के रखना बजा रहे थे। जिससे यह साफ साबित होता है कि शादी के लिए दुल्हन से कई ज्यादा उत्साहित रणवीर सिंह हैं। बता दें कि पिछले हफ्ते दीपिका और रणवीर के घर में सारी रस्में हो चुकी हैं।

इटली में चल रही है शादी की तैयारी

इटली के लोक कोमो के विला देल बालबीएनलो  में शादी की सभी रस्में निभाई जाएंगी। रिपोर्ट्स के मुताबिक दीपिका और रणवीर की ओर से कुल 30 लोग इस शाही शादी में शामिल होंगे। ये शादी कोंकणी और सिंधी रीति-रिवाज के मुताबिक होगी।

वहीं शादी के तुंरत बाद ही रणवीर अपनी आने वाली फिल्म ‘सिंबा’ के प्रमोशन में बिजी हो जाएंगे जबकि दीपिका ऐसिड अटैक में बचीं लक्ष्मी अग्रवाल की बायॉपिक के लिए तैयारियां शुरू कर देंगी।

Desk Team