दिल्ली में ड्रग तस्करी के आरोप में पति-पत्नी गिरफ्तार

Summary :

Delhi: दिल्ली पुलिस ने राष्ट्रीय राजधानी में ड्रग तस्करी के आरोप में पति-पत्नी को गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने बताया कि उनके पास से 20 लाख रुपये से अधिक की हेरोइन बरामद की गई है। पुलिस ने बताया कि आरोपियों की पहचान तिलक नगर निवासी राजेश राणा उर्फ ​​बंटी (44) और उनकी पत्नी नीलम राणा (43) के रूप में हुई है। राजेश राणा 23 आपराधिक मामलों और उनकी पत्नी आठ मामलों में शामिल पाए गए हैं। Highlights: दिल्ली में ड्रग तस्करी के आरोप में पति-पत्नी गिरफ्तार पुलिस ने हेरोइन को जब्त कर लिया- डीसीपी  बुधवार को तिलक नगर में…

Delhi: दिल्ली पुलिस ने राष्ट्रीय राजधानी में ड्रग तस्करी के आरोप में पति-पत्नी को गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने बताया कि उनके पास से 20 लाख रुपये से अधिक की हेरोइन बरामद की गई है। पुलिस ने बताया कि आरोपियों की पहचान तिलक नगर निवासी राजेश राणा उर्फ ​​बंटी (44) और उनकी पत्नी नीलम राणा (43) के रूप में हुई है। राजेश राणा 23 आपराधिक मामलों और उनकी पत्नी आठ मामलों में शामिल पाए गए हैं।

Highlights:

  • दिल्ली में ड्रग तस्करी के आरोप में पति-पत्नी गिरफ्तार
  • पुलिस ने हेरोइन को जब्त कर लिया- डीसीपी 
  • बुधवार को तिलक नगर में नीलम की मौजूदगी के बारे में विशेष जानकारी मिली थी

बुधवार को तिलक नगर में नीलम की मौजूदगी के बारे में विशेष जानकारी मिली थी

पश्चिम दिल्ली के डीसीपी विचित्र वीर ने कहा, अपराधी घोषित नीलम राणा को पकड़ने के लिए तकनीकी और मैनुअल निगरानी रखी गई थी। बुधवार को तिलक नगर में नीलम की मौजूदगी के बारे में विशेष जानकारी मिली थी। इसी के आधार पर पुलिस ने छापेमारी कर नीलम और उसके पति को पकड़ लिया। तलाशी के दौरान उनके पास से 798.30 ग्राम हेरोइन/स्मैक बरामद हुई। इसकी कीमत 20 लाख 49 हजार 130 ​​रुपये बताई जा रही है।

पुलिस ने हेरोइन को जब्त कर लिया- डीसीपी

डीसीपी ने आगे कहा कि पुलिस ने हेरोइन को जब्त कर लिया। तिलक नगर थाने में एनडीपीएस एक्ट के प्रावधानों के तहत केस दर्ज किया गया है और आरोपी व्यक्तियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

 

 

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं

Desk News