छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव से कांग्रेस प्रत्याशी और पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी की भतीजी करुणा शुक्ला ने मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह पर कई आरोप लगाते हुए कहा है कि चुनाव में रमन उनके लिए नहीं, बल्कि वे उनके लिए चुनौती साबित होंगी।
कांग्रेस की वरिष्ठ नेत्री करुणा शुक्ला ने कहा कि उन्होंने रमन को स्वर्गीय वाजपेयी से मिलवाकर मुख्यमंत्री बनवाया, वे उनके लिए कोई चुनौती नहीं है, बल्कि श्रीमती शुक्ला स्वयं डॉ रमन के लिए चुनौती हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री व उनके परिजन पर आरोप लगाते हुए राजनांदगांव नगर निगम व विधानसभा क्षेत्र में कराये गये विकास कार्यों पर जमकर हमला बोला।
उन्होंने विकास कार्यों में गड़बड़, आधे-अधूरे कार्यों का लोकार्पण जैसे आरोप लगाते हुए कहा कि वे यहां के लिए कोई पैराशूट नेता नहीं हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री ने 10 साल में भी यहां अपना स्थायी निवास नहीं बनाया। उनसे मिलने के लिए लोगों को रायपुर जनदर्शन में जाना पड़ता है।


Download Android App
Download iOS App



