गुरुग्राम : मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने राज्य में सरकार के चार साल पूरे होने पर अगले सप्ताह से 60 दिन के लिए ग्रुप हाउसिंग विंडो खोलने तथा टीओडी (ट्रांजिट ओरिएंटेड डेवल्पमेंट) नीति को अगले तीन माह का विस्तार देने की घोषणा की है। मुख्यमंत्री शुक्रवार को गुरुग्राम में राइजिंग हरियाणा-एफोर्डेबल हाउसिंग एंड हरेरा समिट को संबोधित कर रहे थे। यहां मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि चार वर्ष पहले वर्ष 2014 में 26 अक्टूबर को हरियाणा में नई सरकार ने अपना काम आरंभ किया था।
चार वर्षों के दौरान हरियाणा के विकास व जनता की खुशहाली के लिए अनेक कार्य किए हैं। इन चार साल में रियल एस्टेट को बढ़ावा देने पर विशेष ध्यान दिया गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सपना देखा कि वर्ष 2022 तक देश में कोई भी व्यक्ति ऐसा नहीं रहेगा, जिसके सिर पर छत न हो। हरियाणा ने प्रधानमंत्री के इस सपने को पूरा करने के लिए अनेक कदम उठाए हैं। राज्य ने अपना, उपभोक्ता का तथा डेवल्पर्स के हितों को एक साथ लाकर अपनी नीति में संशोधन किया।
स्वास्थ्य देखभाल की सुविधाएं घर-द्वार पर पशुधन के लिए उपलब्ध करवाई जाएंगी : मनोहर लाल
हाउसिंग फॉर ऑल के लिए एफोर्डेबल हाउसिंग पर काम करते हुए दीन दयाल उपाध्याय आवास योजना लागू की। राज्य में 628 अनाधिकृत कॉलोनियों को नाममात्र के विकास शुल्क पर नियमित किया गया। डेवल्पर्स व उपभोक्ताओं के विवाद को समाप्त करने के लिए केंद्र सरकार ने रेरा कानून बनाया तो हरियाणा ने इस पर भी आगे बढ़ते हुए गुरुग्राम के लिए एक व राज्य के अन्य इलाकों के लिए दूसरी अर्थात दो हरेरा अथॉरिटी का गठन किया। अब इससे भी आगे बढ़ते हुए हरेरा के लिए अपीलीय प्राधिकरण का भी गठन किया गया है जिसका मुख्यालय करनाल में होगा।
– सतबीर भारद्वाज


Download Android App
Download iOS App



