चांदनी चौक की पूर्व विधायक अलका लांबा ने शुक्रवार को कहा कि वह शनिवार को पार्टी मुख्यालय में कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता ग्रहण करेंगी। लांबा ने करीब एक माह पहले आम आदमी पार्टी (आप) छोड़ दी थी।
अलका ने सु बह कहा था कि वह शुक्रवार को पार्टी में शामिल होंगी। हालांकि, बाद में उन्होंने कहा कि कुछ कारणों से अब वह शनिवार को कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता लेंगी।
उन्होंने मीडिया से कहा, ‘आज (शुक्रवार) कुछ कारणों से मैं कांग्रेस में शामिल नहीं हो सकी। अब मैं कल (शनिवार को) पार्टी की प्राथमिक सदस्यता ग्रहण करूंगी।’
छह सितंबर को आप छोड़ने के कुछ घंटों बाद ही लांबा ने घोषणा की थी कि वह कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी के आवास पर उनकी मौजूदगी में कांग्रेस में शामिल होंगी।
हालांकि, उन्होंने अभी तक पार्टी की प्राथमिक सदस्यता नहीं ली है। 2015 में आप में शामिल होकर चांदनी चौक विधानसभा से चुनाव लड़ने से पहले लांबा ने कांग्रेस से अपना 20 साल पूराना नाता तोड़ लिया था।
लांबा को दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष राम निवास गोयल ने दलबदल के आधार पर 19 सितंबर को अयोग्य घोषित कर दिया था।


Download Android App
Download iOS App



