भोपाल : अपने बयानों से रोज नई सुर्खियां बनाने वाले मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने अब सड़कों पर बैठने वाली गायों को लेकर एक ट्वीट किया है। जिस पर बवाल मचना तय है। दिग्विजय सिंह ने अपने ट्वीट में भोपाल-इंदौर हाईवे की एक फोटो साझा कर लिखा कि, ये तस्वीर भोपाल-इंदौर हाईवे की है।
यदि कमल नाथ जी आपने तत्काल ऐंसा कर के दिखा दिया तो आप सच्चे गौ भक्तों में गिने जायेंगे, और तथा कथित भाजपाई नेताओं को नसीयत मिलेगी।
— digvijaya singh (@digvijaya_28) October 11, 2019
जहां अक्सर सड़कों पर आवारा गाय बैठी नजर आती हैं और हर दिन इनकी वजह से इस हाईवे पर हादसे होते हैं। ऐसे में गौ-रक्षक और गौ-माता के प्रेमी कहां है?
मध्य प्रदेश सरकार को तत्कान इन गौ माताओं को सड़कों से हटा कर गौ अभयारण्य या गौशालाओं में भेजना चाहिए। वो यहीं नहीं रुके अपने दूसरे ट्वीट में उन्होंने सीएम कमलनाथ के लिए लिखा कि, अगर आपने तत्काल ऐसा कर दिखाया तो सच्चे गौ-भक्तों में गिने जाएंगे और तथाकथित भाजपाई नेताओं की एक नसीहत भी मिलेगी।


Download Android App
Download iOS App



