दिल्ली के गाजीपुर इलाके में गणतंत्र दिवस से पहले बम की खबर मिलने से हड़कंप मच गया है। गाजीपुर की फूल मंडी के पास मिले एक लावारिस बैग से बरामद IED को डिफ्यूज कर दिया गया है। राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड (NSG) ने जेसीबी की मदद से एक बड़ा गड्ढा खुदवाया और आईईडी में उसमें ब्लास्ट कर दिया। वहीं मौके पर मौजूद स्पेशल सेल की टीम ने मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
दमकल विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि सुबह करीब 10.20 बजे गाजीपुर फूल बाजार में एक संदिग्ध बैग के बारे में एक कॉल आई, जिसके बाद दमकल की एक गाड़ी को मौके पर भेजा गया। दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की एक टीम और बम निरोधक दस्ता भी मौके पर पंहुचा था।

जांच पड़ताल में बैग में आईईडी होने की जानकारी मिली जिसके बाद इलाके में जेसीबी के जरिए एक बड़ा गड्ढा खोदा गया। दिल्ली पुलिस का कहना है कि एहतियात के तौर पर सारे SOP को फॉलो करवाया जा रहा है।


Download Android App
Download iOS App



