IGI एयरपोर्ट पर 6.37 किलो हाइड्रोपोनिक वीड जब्त, तीन यात्री गिरफ्तार

Summary :

IGI Airport : दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय (IGI) एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग ने मादक पदार्थों की तस्करी के तीन अलग-अलग मामलों का खुलासा करते हुए तीन यात्रियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे और उनकी निशानदेही पर कुल 6.37 किलोग्राम संदिग्ध हाइड्रोपोनिक वीड बरामद की गई है। बरामद मादक पदार्थ विमान के टॉयलेट, सीटों के नीचे और यात्री के सामान में बेहद शातिर तरीके से छिपाकर रखा गया था। कस्टम अधिकारियों के अनुसार, सभी यात्रियों की पहचान एडवांस पैसेंजर इंफॉर्मेशन सिस्टम (एपीआईएस) के जरिए प्रोफाइलिंग के आधार पर की गई। पहले मामले में बैंकॉक से आए एक भारतीय…

IGI Airport : दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय (IGI) एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग ने मादक पदार्थों की तस्करी के तीन अलग-अलग मामलों का खुलासा करते हुए तीन यात्रियों को गिरफ्तार किया है।

आरोपियों के कब्जे और उनकी निशानदेही पर कुल 6.37 किलोग्राम संदिग्ध हाइड्रोपोनिक वीड बरामद की गई है। बरामद मादक पदार्थ विमान के टॉयलेट, सीटों के नीचे और यात्री के सामान में बेहद शातिर तरीके से छिपाकर रखा गया था।

कस्टम अधिकारियों के अनुसार, सभी यात्रियों की पहचान एडवांस पैसेंजर इंफॉर्मेशन सिस्टम (एपीआईएस) के जरिए प्रोफाइलिंग के आधार पर की गई। पहले मामले में बैंकॉक से आए एक भारतीय यात्री को ग्रीन चैनल पार करने के बाद रोका गया।

अधिकारियों ने विमान की ली तलाशी

उसके सामान की जांच में कुछ नहीं मिला, लेकिन अधिकारियों ने विमान की तलाशी ली तो पिछले दोनों टॉयलेट में छिपाकर रखे गए चार सीलबंद पैकेट बरामद हुए। इनमें 3.47 किलोग्राम संदिग्ध हाइड्रोपोनिक वीड थी।

IGI Airport

पूछताछ में यात्री ने पैकेट टॉयलेट में छिपाने की बात स्वीकार कर ली। दूसरे मामले में फुकेत से आए एक यात्री की प्रोफाइलिंग के बाद जांच की गई। सामान में कुछ संदिग्ध नहीं मिलने पर विमान की तलाशी ली गई, जहां 12वीं पंक्ति की सीटों के नीचे छह सीलबंद पैकेट मिले। इनमें करीब 1.5 किलोग्राम हाइड्रोपोनिक वीड बरामद हुई।

पूछताछ में यात्री ने पैकेट सीटों के नीचे छिपाने की बात स्वीकार की। तीसरे मामले में रविवार को बैंकॉक से आए एक अन्य भारतीय यात्री के सामान की एक्स-रे जांच के दौरान संदेह होने पर तलाशी ली गई। उसके बैग से दो वैक्यूम-सीलबंद पैकेट मिले, जिनमें लगभग 1.4 किलोग्राम संदिग्ध हाइड्रोपोनिक वीड बरामद हुई। कस्टम विभाग ने तीनों आरोपियों को एनडीपीएस एक्ट की धारा 43(बी) के तहत गिरफ्तार कर लिया है, जबकि बरामद मादक पदार्थ को संबंधित प्रावधानों के तहत जब्त कर आगे की जांच शुरू कर दी गई है।

यह भी पढ़ें : मुंबई: एसी लोकल की घटना पर सीपीआरओ बोले- सभी यात्रियों की हालत सामान्य, रेलवे सतर्क

Avinay