नई दिल्ली : भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) दिल्ली में चल रहे कैंपस प्लेसमेंट में पहले ही दिन देश और दुनिया की दिग्गज कंपनियों ने 419 छात्रों को करोड़ों रुपये का सालान पैकेज ऑफर किया। इसमें 175 प्री-प्लेसमेंट ऑफर भी शामिल हैं। यह दर्शाता है कि कथित आर्थिक मंदी आईआईटी दिल्ली के छात्रों को रोजगार के अवसरों को लेकर पूरी तरह बेअसर है।
आईआईटी ने अपनी विशेष नीति के चलते छात्रों के मिलने वाले पैकेज की जानकारी सार्वजनिक नहीं की है। संस्थान से मिली जानकारी के अनुसार, माइक्रोसॉफ्ट ने छात्रों को सबसे अधिक प्लेसमेंट ऑफर दिये हैं। कंपनी ने दो अंतरराष्ट्रीय सहित 30 छात्रों को नौकरी का ऑफर दिया है। वहीं इंटेल इस मामले में दूसरे स्थान पर है। कंपनी ने 27 छात्रों को घरेलू नौकरियों का ऑफर दिया है। अन्य अंतरराष्ट्रीय प्रस्तावों में एक उबर यूएसए से और दूसरा स्क्वायरपॉइंट सिंगापुर से शामिल है। इसके अलावा 16 ऑफ़र क्वेलकॉम और 12 ऑफ़र गोल्डमैन सैशे ने दिये हैं।
प्लेसमेंट सीजन में 400 से अधिक देश और विदेश की छोटी-बड़ी कंपनियों ने हिस्सा लिया। कंपनियां छात्रों को कोर, कंसल्टिंग, इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, एनालिटिक्स और रिसर्च एंड रिसर्च सहित विभिन्न क्षेत्रों में 600 से अधिक प्रोफाइल पर रोजगार के अवसर पेश कर रही हैं। छात्रों को नौकरियां देने के मामले में कोर (तकनीकी) और सूचना प्रौदयोगिकी (आईटी) सेक्टर सबसे ऊपर रहे और उसके बाद वित्त का स्थान रहा।
कोर सेक्टर में 86 छात्रों को नौकरियां मिलीं। गत वर्ष भी इस क्षेत्र में सबसे अधिक 92 छात्रों को नौकरियां मिली थीं। आईटी सेक्टर में 81 छात्रों को नौकरी की पेशकश की गई। पिछले वर्ष भी यह क्षेत्र 64 ऑफर के साथ दूसरे स्थान पर ही था। कंसल्टिंग में 42 और वित्त क्षेत्र में 21 छात्रों को नौकरी दी गईं।
दिसंबर के इस प्लेसमेंट में कोर सेक्टर में नौकरी देने की हिस्सेदारी की बात करें तो यह सबसे अधिक 35 प्रतिशत है। इसके बाद 33 प्रतिशत के साथ सूचना प्रौद्योगिकी सेक्टर और कंसल्टिंग सेंक्टर में यह 17 प्रतिशत है। वहीं अन्य सेक्टर में यह आंकड़ा 6 प्रतिशत है। उल्लेखनीय है कि वर्तमान प्लेसमेंट सीजन दिसंबर 2019 से मई 2019 तक चलेगा।


Download Android App
Download iOS App



