हल्द्वानी : निकाय चुनाव को चल रही मतगणना में परिणाम आ गए है। जहां एक ओर मेयर पद पर मुकाबला रोचक बना। वहीं पार्षद पदों पर धीर-धीरे रूझान सामने आए। निकाय चुनाव को लेकर मतगणना मंगलवार की प्रातः 8 बजे से शुरू हुई। मतगणना को लेकर प्रत्याशियों व उनके समर्थकों में खासी उत्सुकता देखने को मिली। मतगणना आगे बढ़ने के साथ-साथ प्रत्याशियों व उनके समर्थकों के दिलों की धड़कनें भी बढ़ती गई।
एमबीपीजी महाविद्यालय में बनाए गए मतगणना केंद्र से आये परिणामों के अनुसार वार्ड नंबर एक का आया। यहां भाजपा प्रत्याशी नीमा तिवारी ने जीत दर्ज की। इसी तरह वार्ड नंबर दो से भाजपा प्रत्याशी अंजू बिष्ट, वार्ड नंबर तीन से निर्दलीय प्रत्याशी धर्मवीर उर्फ डेविड, वार्ड नंबर चार से निर्दलीय प्रत्याशी दीपा बिष्ट, वार्ड 5 से भाजपा प्रत्याशी मीना देवी, वार्ड 6 से निर्दलीय प्रत्याशी नरेन्द्र जीत सिंह रोडू ने 878 मत पाकर जीत दर्ज की। इस वार्ड से रोडू ने हैट्रिक बनाई।
इसी तरह वार्ड नंबर सात में भाजपा प्रत्याशी धीरेन्द्र रावत ने 661 वोटों से जीत दर्ज की। उन्हें कुल 1090 मत मिले। वार्ड नंबर 8 कुल्यालपुरा से यूकेडी प्रत्याशी रवि बाल्मीकि, वार्ड नंबर 9 से राजेन्द्र जीना 243 वोटों से जीते। उन्होंने बीजेपी की बीना जोशी को हराया। इसी तरह वार्ड नंबर 10 से निर्दलीय प्रत्याशी अनुराधा नेगी, वार्ड 11 से निर्दलीय रवि जोशी, वार्ड नंबर 12 से राधा आर्या ने जीत दर्ज की। उन्होंने निकटतम प्रतिद्वंदी प्रतिभा रंधावा को 51 मतों से शिकस्त दी।
मतगणना परिणाम के अनुसार वार्ड नंबर 13 से निर्दलीय मुन्नी कश्यप ने पंकज कश्यप को मात दी। जबकि वार्ड नंबर 15 में शाकिर अहमद ने प्रतिद्वंदी सलमान को 364 मतों से हराया। वार्ड नंबर 16 में तन्मय रावत 350 मतों से विजयी रहे। जबकि वार्ड 18 से भाजपा के मनोज गुप्ता, वार्ड नंबर 17 में भाजपा के मधुकर श्रोतीय, वार्ड नंबर 19 से भाजपा के राजेंद्र अग्रवाल मुन्ना, वार्ड 20 से हेमंत शर्मा, वार्ड नंबर 21 से मोहम्मद गुफरान, वार्ड 22 से तरन्नुम, वार्ड 23 से महबूब आलम ने जीत दर्ज की है।
जबकि अन्य वार्डों में अभी भी मतगणना चल रही है। इसके अलावा मेयर पद पर चल रही मतगणना काफी रोचकता पैदा कर रही है। जहां पहले चक्र में भाजपा प्रत्याशी जोगेंद्र रौतेला आगे चल रहे थे। वहीं दूसरे राउंड में कांग्रेस प्रत्याशी सुमित हृदयेश बढ़त बनाए हुए हैं। बहरहाल मतगणना का क्रम अभी जारी है।
– संजय तलवाड़


Download Android App
Download iOS App



