दिल्ली-NCR में कोहरे और ठंड का कहर, इंडिगो ने जारी की ट्रैवल एडवाइजरी, फ्लाइट्स पर भारी असर

Summary :

Indigo Travel Advisory: दिल्ली समेत पूरे उत्तर भारत में इन दिनों घना कोहरा और शीतलहर का प्रकोप जारी है। मंगलवार को भी मौसम की मार से हवाई यातायात बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। इस बीच इंडिगो एयरलाइंस ने यात्रियों के लिए महत्वपूर्ण सलाह जारी की है। इंडिगो एयरलाइंस ने अपने आधिकारिक ‘एक्स’ अकाउंट से यात्रियों के लिए महत्वपूर्ण सलाह जारी करते हुए कहा कि उत्तरी इलाकों में घना कोहरा बना हुआ है, जिससे विजिबिलिटी बेहद कम हो गई है और फ्लाइट शेड्यूल में लगातार रुकावटें आ रही हैं। Indigo Travel Advisory: इंडिगो एयरलाइंस ने जारी की एडवाइजरी एयरलाइंस ने…

Indigo Travel Advisory: दिल्ली समेत पूरे उत्तर भारत में इन दिनों घना कोहरा और शीतलहर का प्रकोप जारी है। मंगलवार को भी मौसम की मार से हवाई यातायात बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। इस बीच इंडिगो एयरलाइंस ने यात्रियों के लिए महत्वपूर्ण सलाह जारी की है। इंडिगो एयरलाइंस ने अपने आधिकारिक ‘एक्स’ अकाउंट से यात्रियों के लिए महत्वपूर्ण सलाह जारी करते हुए कहा कि उत्तरी इलाकों में घना कोहरा बना हुआ है, जिससे विजिबिलिटी बेहद कम हो गई है और फ्लाइट शेड्यूल में लगातार रुकावटें आ रही हैं।

Indigo Travel Advisory
Indigo Travel Advisory

Indigo Travel Advisory: इंडिगो एयरलाइंस ने जारी की एडवाइजरी

एयरलाइंस ने यात्रियों से अपील की है कि वे अपनी फ्लाइट का स्टेटस नियमित रूप से चेक करते रहें। इसके लिए कंपनी ने लिंक भी साझा किया है। अगर फ्लाइट प्रभावित होती है, तो यात्रियों को आसानी से रीबुकिंग या रिफंड का विकल्प दिया जा रहा है। कंपनी ने स्पष्ट किया है कि प्रभावित यात्रा के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर बदलाव किया जा सकता है। कोहरे का असर केवल हवाई यात्रा तक सीमित नहीं है।

Indigo Travel Advisory
Indigo Travel Advisory

एयरलाइंस की यात्रियों को सलाह

सड़क ट्रैफिक भी बुरी तरह प्रभावित हो रहा है, क्योंकि कम दृश्यता के कारण वाहन धीमी गति से चल रहे हैं। इंडिगो ने सलाह दी है कि यात्रा के लिए थोड़ा अतिरिक्त समय रखें, ताकि एयरपोर्ट पहुंचने में कोई असुविधा न हो। कंपनी ने कहा, कोहरे से सड़क ट्रैफिक भी प्रभावित हो सकता है, इसलिए अपनी यात्रा के लिए थोड़ा अतिरिक्त समय रखने से आपकी यात्रा ज्यादा आरामदायक हो सकती है।

Indigo Travel Advisory: मौसम के बेहतर होते ही सामान्य होगी सुविधा

एयरलाइंस ने यात्रियों को भरोसा दिलाया है कि उनकी टीमें अधिकारियों के साथ मिलकर लगातार काम कर रही हैं। मौसम के बेहतर होते ही ऑपरेशन सुचारू रूप से फिर से शुरू हो जाएंगे। पोस्ट में लिखा है, हम आपको भरोसा दिलाते हैं कि हमारी टीमें अधिकारियों के साथ मिलकर काम कर रही हैं ताकि हालात बेहतर होने पर ऑपरेशन सुचारू रूप से फिर से शुरू हो सकें। आपके धैर्य और समझ के लिए धन्यवाद। हम साफ आसमान और जल्द ही आपका फ्लाइट में स्वागत करने का इंतजार कर रहे हैं।

Indigo Travel Advisory
Indigo Travel Advisory

ALSO READ: Ram Mandir Ayodhya: 31 दिसंबर को अयोध्या में भव्य आयोजन, श्री रामलला प्राण प्रतिष्ठा की दूसरी वर्षगांठ, रक्षा मंत्री होंगे मुख्य अतिथि

Rahul Kumar Rawat