सुल्तानपुरी में जर्जर सामुदायिक भवन तोड़ने के निर्देश, अवैध दुकानों पर होगी कार्रवाई

Summary :

Mayor Pravesh Vahi inspected Ward-43 : सुल्तानपुरी-ए में जर्जर हो चुके सामुदायिक भवन को तोड़कर उसके स्थान का दोबारा सामुदायिक कार्यों के लिए इस्तेमाल किया जाएगा। इसके लिए दिल्ली नगर निगम के अधिकारियों को कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए गए हैं। इसके साथ ही इलाके में सार्वजनिक भूमि से अतिक्रमण हटाने और मछली मार्केट में बिना लाइसेंस संचालित दुकानों के खिलाफ कार्रवाई करने को कहा गया है। दिल्ली के महापौर प्रवेश वाही ने शुक्रवार को उत्तर पश्चिम क्षेत्र के वार्ड संख्या-43 सुल्तानपुरी-ए का निरीक्षण कर सफाई व्यवस्था और नागरिक सुविधाओं का जायजा लिया। मातृ शोक के बीच महापौर ने…

Mayor Pravesh Vahi inspected Ward-43 : सुल्तानपुरी-ए में जर्जर हो चुके सामुदायिक भवन को तोड़कर उसके स्थान का दोबारा सामुदायिक कार्यों के लिए इस्तेमाल किया जाएगा। इसके लिए दिल्ली नगर निगम के अधिकारियों को कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए गए हैं। इसके साथ ही इलाके में सार्वजनिक भूमि से अतिक्रमण हटाने और मछली मार्केट में बिना लाइसेंस संचालित दुकानों के खिलाफ कार्रवाई करने को कहा गया है। दिल्ली के महापौर प्रवेश वाही ने शुक्रवार को उत्तर पश्चिम क्षेत्र के वार्ड संख्या-43 सुल्तानपुरी-ए का निरीक्षण कर सफाई व्यवस्था और नागरिक सुविधाओं का जायजा लिया। मातृ शोक के बीच महापौर ने अपने नियमित कार्यों को जारी रखते हुए यह निरीक्षण किया। उनके साथ स्थानीय पार्षद बॉबी, उत्तर पश्चिम क्षेत्र के उपायुक्त अंशुल सिरोही और निगम के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

निरीक्षण के दौरान महापौर ने जर्जर सामुदायिक भवन की स्थिति देखी और अधिकारियों को इसे तोड़ने तथा उपलब्ध स्थान को सामुदायिक गतिविधियों के उपयोग में लाने के लिए योजना तैयार करने को कहा। उन्होंने सड़क किनारे पड़े मलबे को तत्काल हटाने और टूटे मैनहोल की मरम्मत के भी निर्देश दिए। महापौर प्रवेश वाही ने क्षेत्र की मछली मार्केट का भी निरीक्षण किया। यहां बिना लाइसेंस संचालित की जा रही दुकानों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई करने के आदेश दिए गए।

इसके अलावा सार्वजनिक भूमि पर किए गए अतिक्रमण को हटाने के लिए संबंधित अधिकारियों को कार्रवाई करने को कहा गया। वार्ड के एक पार्क की बदहाल स्थिति पर भी महापौर ने अधिकारियों को निर्देश दिए। उन्होंने पार्क की चारदीवारी का निर्माण कराने, झाड़ियां एवं खरपतवार हटाने और पेड़ों की छंटाई कराने को कहा। साथ ही पार्क के बेहतर रखरखाव के लिए इसे आरडब्ल्यूए को आउटसोर्स करने की दिशा में कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

प्रवेश वाही ने कहा कि दिल्ली की सफाई व्यवस्था और नागरिक सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए जनप्रतिनिधियों द्वारा लगातार क्षेत्रों का निरीक्षण किया जा रहा है। निगम का प्रयास सफाई व्यवस्था सुधारने के साथ नागरिक सुविधाओं से जुड़ी समस्याओं का मौके पर समाधान सुनिश्चित करना है।

 

Sumant Chaudhary