नई दिल्ली : आगामी गणतंत्र दिवस 2020 और दिल्ली में होने वाले विधानसभा चुनावों के मद्देनजर दिल्ली-एनसीआर के इलाकों में कानून व्यवस्था को मजबूत करने और आपसी तालमेल बेहतर करने के लिए दिल्ली पुलिस आयुक्त अमूल्य पटनायक की अध्यक्षता में इंटर स्टेट कोआर्डिनेशन मीटिंग का आयोजन किया गया।
जय सिंह रोड पर स्थित दिल्ली पुलिस हेडक्वार्टर में आयोजित इस बैठक का मकसद राज्यों के बीच पुलिसिंग से संबंधित मुद्दों पर बात कर आपसी तालमेल बढ़ाना था। बैठक के दौरान दिल्ली में होने वाले विधानसभा चुनाव और गणतंत्र दिवस की तैयारियों के बारे में विस्तार से चर्चा की गई।
जिसमें राज्यों के बीच परस्पर आतंकियों से संबंधित सूचनाओं, अलगाववादियों के बारे में जरूरी जानकारी और उनके स्थिति के बारे में प्राप्त होने वाले इनपुट को साझाकर आतंकी गतिविधियों पर लगाम लगाने पर भी चर्चा हुई। इस दौरान आपसी समन्वय के साथ चेकिंग और गश्त करने पर भी जोर दिया गया। जिससे शराब तस्करों, हथियार तस्करों, नगदी और आपराधिक किस्म के लोगों गतिविधि पर रोक लगाई जा सके।


Download Android App
Download iOS App



