पुरे देश में इंटरनेट और मोबाइल के कारण महिलाओं के साथ बढ़ती यौन हिंसा का मामला आज राज्यसभा में उठा और सरकार से इसकी रोकथाम के लिए कदम उठाने की मांग की गयी। कांग्रेस की कुमारी सैलजा ने आज बड़े साहस के साथ इस मामले को उठाया और सभी विपक्षी सदस्यों ने इससे अपने को सम्बद्ध भी किया।
सैलजा ने कहा कि पूरे देश में विशेषकर हरियाणा में महिला के खिलाफ हिंसा बढ़ती जा रही है। यहाँ तक कि छोटी बच्चियों के साथ भी ऐसी वारदात हो रही हैं। उन्होंने कहा कि हरियाणा के गुरुग्राम, हिसार, अम्बाला यमुना नगर में ऐसी बहुत वारदाते हुई है। सरकार एक तरफ तो ‘बेटी बचाओ बेटी पढ़ओ’ के नारे लगा रही है वही दूसरी तरफ पूरे देश में महिलाओं के खिलाफ हिंसा बढ़ रही है।
मीडिया भी इसे बढ़ा-चढ़ाकर दिखा रहा है और ग्लैमराइज कर रहा है, लोग इस से प्रेरित हो रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि इंटरनेट और मोबाइल पर लोग क्या-क्या देख रहे हैं वह भी एक कारण है इसलिए सरकार को इस बारे में कार्रवाई करनी चाहिए और पुलिस के सशक्तिकरण की जरुरत है। सुश्री सैलजा की इस बात को पूरे सदन ने गंभीरता से लिया। सभापति एम वेंकैया नायडू ने भी अपनी चिंता जाहिर की और सुश्री सैलजा से सहमति व्यक्त की।
देश की हर छोटी-बड़ी खबर जानने के लिए पढ़े पंजाब केसरी अख़बार


Download Android App
Download iOS App



