नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तथा कांगेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर आज देशवासियों को शुभकामनाएं दी।
श्री मोदी ने यहां जारी संदेश में देशवासियों को बुद्ध पूर्णिमा की शुभकामनाएं देते हुए कहा बुद्ध पूर्णिमा पर सभी को शुभकामनाएं। हम इस दिन महात्मा बुद्ध के महान आदर्शों को याद करते हैं। उनके महान विचार हर पीढी के लिए प्रेरणा का ह्मोत बने रहेंगे। कांग्रेस उपाध्यक्ष ने ट्वीट करके कहा बुद्ध पूर्णिमा पर सभी को शुभकामनाएं। भगवान बुद्ध का सन्देश हमें सदैव शांति और करुणा के मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित करता है।
– वार्ता


Download Android App
Download iOS App



