दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने जहांगीर पुरी में पथराव की घटना को निंदनीय करार देते हुए लोगों से शांति क़यम करने की अपील की।
श्री केजरीवाल ने ट्वीट कर कहा, ‘‘दिल्ली के जहांगीर पुरी में शोभायात्रा में पथराव की घटना बेहद निंदनीय है। जो भी दोषी हों उन पर स़ख्त कार्रवाई होनी चाहिए। सभी लोगों से अपील है, एक दूसरे का हाथ पकड़कर शांति बनाए रखें।’’ गौरतलब है कि जहांगीर पुरी इलाके में हनुमान जयंती जुलूस के दौरान हिंसा भड़क गई जिसमें कई लोग घायल हो गए हैं। इलाक़ में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है।


Download Android App
Download iOS App



