नई दिल्ली : जामिया मिलिया इस्लामिया में उच्च गुणवत्ता वाले अकादमिक और प्रशासनिक बदलावों के लिए नई पहल की जाएगी। इस संदर्भ में मणिपुर की राज्यपाल और जामिया की कुलाधिपति डॉ. नजमा हेपतुल्ला ने कुलपति प्रो. नजमा अख्तर से मुलाकात कर चर्चा की है। प्रो अख्तर के पिछले महीने जामिया की कुलपति बनने के बाद, डॉ. हेपतुल्ला के साथ उनकी पहली मुलाकात कर बातचीत हुई।
मुलाकात के दौरान जामिया के बारे में विभिन्न मुद्दों पर दोनों के बीच बातचीत हुई। प्रो. अख्तर ने, डा. हेपतुल्ला को उन कदमों के बारे में जानकारी दी, जो उन्होंने जामिया की कुलपति बनने के बाद से पिछले एक महीने में उठाए हैं। डॉ. हेपतुल्ला ने Jamia की अकादमिक गतिविधियों में और सुधार लाने के लिए प्रो अख्तर की तरफ से की जा रही कोशिशों की सराहना की और विश्वविद्यालय को अंतरराष्ट्रीय स्तर का संस्थान बनाने में हर मुमकिन मदद का भरोसा दिया। Jamia के तकरीबन 100 साल के इतिहास में यह पहला मौक़ा है जब विश्वविद्यालय की कुलपति और कुलाधिपति दोनों महिलाएं हैं।


Download Android App
Download iOS App



