तिरंगे के रंग में रंगा जनकपुरी, ‘तिरंगा साइक्लोथॉन 2026’ में उमड़ा देशभक्ति का जनसैलाब

Summary :

Tiranga Cyclothon 2026 : जनकपुरी में 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आयोजित ‘तिरंगा साइक्लोथॉन 2026’ में शिक्षा मंत्री एवं जनकपुरी विधायक आशीष सूद ने 2,000 से अधिक साइकिलिस्टों के साथ तिरंगा लेकर साइकिल चलाई। सेंट मार्क्स स्कूल से शुरू हुई इस रैली ने देशभक्ति, राष्ट्रीय एकता और फिटनेस का संदेश दिया। इस साइक्लोथॉन में 2,000 से अधिक साइकिलिस्टों ने तिरंगा हाथ में लेकर हिस्सा लिया और देशभक्ति, एकता एवं फिटनेस का शानदार संदेश दिया। इस अवसर पर शिक्षा मंत्री ने कहा कि आज तिरंगे के साथ दिल्ली का सबसे बड़ा साइक्लोथॉन आयोजित किया जा रहा है। यह दृश्य हर…

Tiranga Cyclothon 2026 : जनकपुरी में 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आयोजित ‘तिरंगा साइक्लोथॉन 2026’ में शिक्षा मंत्री एवं जनकपुरी विधायक आशीष सूद ने 2,000 से अधिक साइकिलिस्टों के साथ तिरंगा लेकर साइकिल चलाई। सेंट मार्क्स स्कूल से शुरू हुई इस रैली ने देशभक्ति, राष्ट्रीय एकता और फिटनेस का संदेश दिया। इस साइक्लोथॉन में 2,000 से अधिक साइकिलिस्टों ने तिरंगा हाथ में लेकर हिस्सा लिया और देशभक्ति, एकता एवं फिटनेस का शानदार संदेश दिया।

इस अवसर पर शिक्षा मंत्री ने कहा कि आज तिरंगे के साथ दिल्ली का सबसे बड़ा साइक्लोथॉन आयोजित किया जा रहा है। यह दृश्य हर दिल्लीवासी के लिए गर्व का विषय है। तिरंगे के साथ एकजुट होकर साइकिल चलाते नागरिक हमारी देशभक्ति, राष्ट्रीय एकता और देश के प्रति समर्पण की भावना को दर्शाते हैं।

उन्होंने यह भी कहा की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘फिट इंडिया’ के संकल्प से प्रेरित यह साइक्लोथॉन दिल्लीवासियों, विशेषकर युवाओं को प्रतिदिन फिटनेस को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाने, साइकिलिंग को अपनाने और स्वस्थ एवं सक्रिय जीवनशैली की ओर आगे बढ़ने का संदेश देता है। यह पहल एक स्वस्थ, सशक्त और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण की ओर आगे ले जाने का काम कर रही है।

उन्होंने यह भी कहा की यह साइक्लोथॉन केवल स्वतंत्रता दिवस का उत्सव नहीं, बल्कि फिटनेस, स्वस्थ जीवनशैली और सक्रिय नागरिक भागीदारी का संदेश भी देता है। हमारा प्रयास है कि दिल्ली को एक स्वस्थ, फिट और सक्रिय राजधानी बनाया जाए।

Sumant Chaudhary