छत्तीसगढ़ में होने वाले विधानसभा चुनाव 2018 के मद्देनजर गुरुवार को जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) ने सात विधानसभा सीटों के लिए अपने प्रत्याशियों की घोषणा की है। प्रभारी महामंत्री अब्दुल हमीद हयात ने गुरुवार को संवाददाता सम्मेलन में बताया, ‘बसना से त्रिलोचन नायक, आरंग से संजय चेलक, राजिम से रोहित साहू, चित्रकूट से चेतन भारद्वाज, धर्मजयगढ़ से नवल राठिया, रामपुर से फूलसिंह राठिया, सीतापुर से मुन्ना टोप्पो को प्रत्याशी बनाया गया है। जनता कांग्रेस ने प्रदेश में बसपा से गठबंधन किया है। वहीं अजीत जोगी की बहु ऋचा जोगी बसपा की टिकट से चुनाव लड़ने वाली है।
जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ ने 7 विधानसभा सीटों के प्रत्याशियों की घोषणा की
Summary :
प्रभारी महामंत्री अब्दुल हमीद हयात ने गुरुवार को संवाददाता सम्मेलन में बताया, ‘बसना से त्रिलोचन नायक, आरंग से संजय चेलक, राजिम से रोहित साहू,


Download Android App
Download iOS App



