जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) की कार्यकारी परिषद ने नये आतंकवाद रोधी पाठ्यक्रम को बृहस्पतिवार को मंजूरी प्रदान कर दी। सूत्रों ने यह जानकारी दी।
शिक्षकों और छात्रों का एक वर्ग द्वारा इस पाठ्यक्रम की सामग्री को लेकर इसकी आलोचना की जा रही है।
परिषद ने साथ ही 14 अगस्त को हर साल ‘विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस’ के रूप में मनाने को भी मंजूरी दी।
जेएनयू ने एक वक्तव्य जारी करके कहा कि विश्वविद्यालय हर साल वेबिनार/सेमिनार, प्रदर्शनियां, विशिष्ट व्याख्यान, जीवित बचे लोगों के माध्यम से घटनाओं के सही विवरण को याद करते हुए और अन्य संबंधित गतिविधियों सहित विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन करेगा ताकि युवा पीढ़ी को इस बारे में शिक्षित किया जा सके कि विभाजन के दौरान कैसे लाखों भारतीयों ने अपनी जान गंवाई थी।
जेएनयू की अकादमिक परिषद ने गत 17 अगस्त को हुई एक बैठक में आतंकवाद रोधी पाठ्यक्रम समेत तीन नये पाठ्यक्रमों को मंजूरी दी थी।


Download Android App
Download iOS App



