JNU में बवाल: ABVP का आरोप- 400 वाम समर्थकों ने किया हमला, बाहरी लोगों की भी एंट्री! कई घायल

Summary :

JNU campus violence: दिल्ली स्थित जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) एक बार फिर विवादों में है। सोमवार की रात जेएनयू में एबीवीपी और लेफ्ट समर्थकों के बीच झड़प और पत्थरबाजी हुई। इस घटना में घायल 12-14 छात्रों को सफदरजंग अस्पताल के आपातकालीन वार्ड में भर्ती कराया गया। जेएनयू मीडिया संयोजक विजय जायसवाल ने बताया कि रात के करीब 3 बजे वामपंथी समर्थित छात्रों ने हमला किया। वामपंथी गुट, जिनका पिछले 7-8 दिनों से विरोध प्रदर्शन चल रहा था, वे साबरमती टी-पॉइंट से कुलपति गेट तक मार्च कर रहे थे। इनका पहले से प्लान था कि इन्हें एबीवीपी के कार्यकर्ताओं पर हमला…

JNU campus violence: दिल्ली स्थित जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) एक बार फिर विवादों में है। सोमवार की रात जेएनयू में एबीवीपी और लेफ्ट समर्थकों के बीच झड़प और पत्थरबाजी हुई। इस घटना में घायल 12-14 छात्रों को सफदरजंग अस्पताल के आपातकालीन वार्ड में भर्ती कराया गया। जेएनयू मीडिया संयोजक विजय जायसवाल ने बताया कि रात के करीब 3 बजे वामपंथी समर्थित छात्रों ने हमला किया। वामपंथी गुट, जिनका पिछले 7-8 दिनों से विरोध प्रदर्शन चल रहा था, वे साबरमती टी-पॉइंट से कुलपति गेट तक मार्च कर रहे थे। इनका पहले से प्लान था कि इन्हें एबीवीपी के कार्यकर्ताओं पर हमला करना था। इसी के तहत वामपंथी गुट के छात्र स्कूल एरिया में गए और अन्य छात्रों के साथ झड़प की।

ABVP protest: मॉब लिंचिंग जैसी हरकतें की

विजय जायसवाल ने कहा कि रात में मॉब लिंचिंग जैसी हरकतें की गईं। दूसरे गुट के छात्र नकाब में आए थे और उन्होंने रॉड-डंडे से हमले किए। उन्होंने आरोप लगाया कि लगभग 400 की संख्या में लोग आए थे, जिनमें विरोधी छात्रों की संख्या कम थी और वामपंथी लोग अधिक थे। उन्होंने बताया कि कुछ लोगों के चेहरे वीडियो में देखे गए हैं, जो जेएनयू के छात्र नहीं हैं।

ABVP vs Left students: 150 लोगों का ग्रुप किया हमला!

एबीवीपी के घायल छात्रों में शामिल प्रतीक भारद्वाज ने पूरी घटना के बारे में बताया। उन्होंने कहा, “मुझे नहीं पता कि मैं किस फ्लोर पर था। खुद को बचाने के लिए मैं इधर-उधर भागा। एक बाथरूम खुला हुआ था। मैंने उसे अंदर से बंद कर लिया। करीब आधे घंटे बाद, कम से कम 150 लोगों का एक ग्रुप आया। उन्होंने देखा कि दरवाजा बंद है और उसे तोड़ना शुरू कर दिया। उन्होंने दरवाजे में एक छेद किया और बाथरूम को फायर एक्सटिंग्विशर से निकले धुएं और पाउडर से भर दिया। मेरे पास उस समय ली गई तस्वीरें भी हैं।”

Delhi Student Violence News: जेएनयू की सिक्योरिटी मौके पर पहुंची

प्रतीक भारद्वाज ने बताया कि बाद में जेएनयू की सिक्योरिटी वहां पर पहुंची और उन्होंने मुझे बाहर निकाला। दूसरे गुट के लोग पुलिस के साथ भी बहस कर रहे थे। वहां एबीवीपी के कुछ और छात्र भी तब तक पहुंच गए। मुझे निकालने के बाद अस्पताल भेजा गया था। बेहतर में सुधार हुआ है, लेकिन पूरी तरह से स्वस्थ नहीं हूं।

JNU campus violence: वाइस प्रेसिडेंट मनीष चौधरी ने दी जानकारी

एबीवीपी जेएनयू यूनिट के वाइस प्रेसिडेंट मनीष चौधरी ने कहा, “रात में एक ग्रुप ने यूनिवर्सिटी में लगी पाबंदियों के खिलाफ प्रोटेस्ट किया और वाइस चांसलर के घर पर धरने का भी ऐलान किया। आम तौर पर, किसी भी प्रोटेस्ट का नोटिस 48 घंटे पहले दिया जाना चाहिए, जो नहीं हुआ। वे कैंपस में आए, और क्योंकि रेगुलर स्टूडेंट्स उनके प्रोटेस्ट में हिस्सा नहीं ले रहे थे, इसलिए उन्होंने विक्टिम कार्ड खेलने का फैसला किया।” मनीष चौधरी ने कहा कि प्रदर्शन करने आए छात्र कैंपस में जगह-जगह ताला लगाने लगे थे और अन्य छात्रों से बदसलूकी कर रहे थे। विवाद बढ़ने पर यहां पत्थरबाजी हुई और इसमें एबीवीपी के कई छात्र घायल हुए।

ALSO READ: पाक के भीषण हवाई हमले से अफगानिस्तान में अभी तक 80 लोगों की मौत, तालिबान ने दी खुली चेतावनी

Shivangi Shandilya

शिवांगी शांडिल्य पत्रकारिता में पिछले 2 वर्षों से सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम के अलावा आद्यात्मिक खबरें लिखना पसंद हैं। गलगोटिया विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। IGNOU से मास्टर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई जारी है। इस दौर में वेबसाइट पर लिखने का कार्य जारी है। पत्रकारिता की शुरुआत इंडिया न्यूज़ (इनखबर) से हुई, जहां बत्तौर हिन्दी सब-एडिटर के रूप में वेबसाइट पर काम किया। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में जन्म लेने वाली शिवांगी की शिक्षा उनके गृह जिले में ही हुई है। शिवांगी को राजनीतिक घटनाक्रम पर आलेख लिखना बेहद पसंद है।