नई दिल्ली : जेएनयू के ग्रीवेंस रिड्रेसल सेल (जीआरसी) के अध्यक्ष प्रोफेसर उमेश अशोक कदम ने जेएनयू छात्र संघ चुनाव समिति को नोटिस भेजा है। इनका आरोप है कि लिंग्दोह समिति की रिपोर्ट और सुप्रीम कोर्ट के दिशा-निर्देशों को ध्यान में रखते हुए छात्र संघ चुनाव नहीं करवाया है। नोटिस में इनके नियमों का उल्लंघन की बात कही गई है। नोटिस का जवाब देने के लिए समिति को बुधवार सुबह 10 बजे तक का समय दिया गया है।
वहीं इस पूरे मामले में वाम संगठन व पूर्व जेएनयू छात्र संघ अध्यक्ष बालाजी ने इसे प्रशासन द्वारा मिली जनादेश को रौंदने का साजिश करार दिया है। चुनाव समिति ने 10 बिंदुओं पर उल्लंघन किए हैं। जीआरीसी ने सभी दिशा-निर्देशों के उल्लंघन के मामले में बुधवार सुबह 10 बजे तक प्रासंगिक दस्तावेजों के साथ छात्र संघ चुनाव समिति को अपना जवाब देने के लिए कहा है।
जीआरसी ने नोटिस में लिखा है कि जेएनयू छात्र संघ चुनाव 2019-20 को जेएनयू छात्र संघ चुनाव के संविधान के तहत नहीं करवाया गया।


Download Android App
Download iOS App



