जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय के छात्रों ने फीस वृद्धि को पूरी तरह वापस लेने की मांग करते हुए शुक्रवार को परिसर के भीतर ही मानव श्रृंखला बनाई। गौरतलब है कि यह मानव श्रृंखला मानव संसाधन विकास मंत्रालय की ओर से नियुक्त उच्चाधिकार प्राप्त समिति की छात्रों के प्रतिनिधियों से मुलाकात से ठीक पहले बनाई गई है।
कांग्रेस, NCP और शिवसेना गठबंधन पर बोले गडकरी- वे महाराष्ट्र को एक स्थिर सरकार नहीं दे पाएंगे
छात्र संघ के पूर्व अध्यक्ष एन. साई बालाजी ने कहा, ‘‘छात्र यहां उच्चाधिकार प्राप्त समिति का स्वागत करने के लिए खड़े हैं। छात्र उन्हें फीस बढ़ने के कारण हो रही सारी दिक्कतों के बारे में बताना चाहते हैं।’’


Download Android App
Download iOS App



