नई दिल्ली : जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) में प्रशासन और जेएनयू छात्र संघ के बीच गतिरोध जारी है। विद्यार्थी इंटर-हॉस्टल एडमिनिस्ट्रेशन (आईएचए) के विरोध में डटे हैं। सोमवार को भी छात्र संघ हॉस्टल फीस बढ़ोतरी को लेकर प्रदर्शन किया। सोमवार सुबह सुरक्षा के मद्देनजर जेएनयू कैंपस में सीआरपीएफ और दिल्ली पुलिस के जवान तैनात रहे। वहीं शाम को कैंपस के बाहर जेएनयू छावनी में तब्दील हो गई।
इस दौरान सीआरपीएफ और दिल्ली पुलिस की मौजूदगी व टकराव के बीच सैंकड़ों की संख्या में विद्यार्थी वसंत कुंज पुलिस थाने तक मार्च निकालकर कुलपति की गुमशुदगी की लिखित शिकायत दी है। इस बारे में जेएनयू छात्र संघ के महासचिव सतीश यादव ने कहा कि बीते आठ दिनों से छात्र अपनी परेशानियों को लेकर लगातार वीसी से मुलाकात करने की कोशिश कर रहे हैं। लेकिन पता नहीं वह कहां गायब हो गए हैं।
इसलिए हम चाहते हैं कि पुलिस उन्हें ढूंढ़कर कैंपस लाए। इनका कहना है कि विवि प्रशासन ने दो दिन पूर्व जो जानकारी सावर्जनिक जारी की है, उसके आधार पर तय है कि छात्रावास की फीस में एक हजार गुना की बढ़ोतरी होने जा रही है। जिसका फैसला जेएनयू के 40 फीसदी से अधिक छात्रों पर पड़ना तय है।


Download Android App
Download iOS App



