जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय हिंसा में घायल हुई जेएनयू छात्र संघ की अध्यक्ष आइशी घोष समेत 34 छात्रों को एम्स से छुट्टी दे दी गई। एम्स ट्रामा सेंटर प्रमुख डॉ. राजेश मल्होत्रा की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक रविवार को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराए गए जेएनयू के सभी 34 छात्रों को छुट्टी दे दी गई है। रविवार को परिसर में हुई हिंसा में आइशी घोष को सिर में चोट लगी थी।
जेएनयूएसयू ने आरोप लगाया कि आरएसएस से जुड़े एबीवीपी के सदस्यों ने उनपर पत्थर और छड़ से हमला किया।दरअसल, जेएनयू परिसर में रविवार रात उस वक्त हिंसा भड़क गयी थी, जब लाठियों से लैस कुछ नकाबपोश लोगों ने छात्रों तथा शिक्षकों पर हमला कर दिया था और परिसर में संपत्ति को नुकसान पहुंचाया था जिसके बाद प्रशासन को पुलिस को बुलाना पड़ा था।
क्या गृह मंत्री के मौन समर्थन के बिना जेएनयू में संभव था हिंसा का नंगा नाच : कांग्रेस
इस हमले में जेएनयू छात्र संघ की अध्यक्ष आइशी घोष सहित कम से कम 34 लोग घायल हुए हैं। प्रत्यदर्शियों ने आरोप लगाया है कि हमलावर जेएनयू परिसर में तब घुसे जब जेएनयू शिक्षक संघ परिसर में हिंसा और छात्रों तथा प्रोफेसरों पर हमलों के मुद्दे पर बैठक कर रहे थे। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि वे तीन छात्रवासों में भी घुसे।
फुटेज में पुरुषों का एक समूह हाथ में हॉकी और लोहे की छड़ें लिए एक इमारत के पास नजर आ रहा है। वाम नियंत्रित जेएनयूएसयू और आरएसएस से संबद्ध एबीवीपी इस हिंसा के लिए एक-दूसरे को जिम्मेदार ठहरा रहे हैं।


Download Android App
Download iOS App



