दिल्ली के कैलाश हिल्स में 45 वर्षीय मेड की हत्या, शव के पास बैठा मिला डॉक्टर, घटनास्थल से बैट और चाकू बरामद

Summary :

Kailash Hills Woman Death Case: साउथ ईस्ट दिल्ली के अमर कॉलोनी थाना क्षेत्र में बुधवार को एक महिला की हत्या हड़कंप मच गया। कैलाश हिल्स में बिल्डिंग की छत से 45 साल की मीना का खून से लथपथ शव मिला है, वह घरों में मेड के तौर पर काम करती थी। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है। वहीं घटनास्थल से एक बैट और चाकू भी बरामद किया गया है। आशंका है कि आरोपी ने इसी बैट और चाकू से महिला की हत्या की थी। Domestic Help Murder Delhi: छत…

Kailash Hills Woman Death Case: साउथ ईस्ट दिल्ली के अमर कॉलोनी थाना क्षेत्र में बुधवार को एक महिला की हत्या हड़कंप मच गया। कैलाश हिल्स में बिल्डिंग की छत से 45 साल की मीना का खून से लथपथ शव मिला है, वह घरों में मेड के तौर पर काम करती थी। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है। वहीं घटनास्थल से एक बैट और चाकू भी बरामद किया गया है। आशंका है कि आरोपी ने इसी बैट और चाकू से महिला की हत्या की थी।

Domestic Help Murder Delhi: छत पर महिला का खून से लथपथ शव

गुरुवार सुबह करीब 11:36 बजे पीसीआर कॉल के जरिए सूचना मिली किमाउंट कैलाश इलाके में एक बिल्डिंग की छत पर महिला का खून से लथपथ शव मिला है। सूचना मिलते ही एसीपी कालकाजी, एसएचओ अमर कॉलोनी और स्थानीय पुलिस टीम मौके पर पहुंची।

जांच के दौरान पुलिस को छत पर महिला का शव। मौके पर आरोपी भी मौजूद था, जिसकी पहचान 50 साल से अधिक उम्र के एक डॉक्टर के रूप में हुई है। पुलिस आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी डॉक्टर लंबे समय से डिप्रेशन में चल रहा था।

Doctor Kills Maid Allegation: आरोपी ने कबूला जुर्म

घटनास्थल से बैट और चाकू भी बरामद किए गए हैं। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में आरोपी ने महिला पर हमला करने की बात स्वीकार की है। आरोपी ने बताया कि पहले महिला पर बैट से वार किया और उसके बाद चाकू से हमला किया। इस हमले में महिला की मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी को मौके से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस फ़िलहाल आरोपी से पूछताछ कर हत्या के पीछे के कारण पता लगाने का प्रयास कर रही है।

क्राइम टीम ने जुटाए साक्ष्य

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने क्राइम टीम को मौके पर बुलाया। क्राइम टीम घटनास्थल जांच साक्ष्य जुटाए हैं। अधिकारियों का कहना है कि जांच आगे बढ़ने के साथ ही हत्या घटनाक्रम सच्चाई सामने आ सकेगी। मृतका के परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है। इस घटना ने पूरे इलाके के लोगों को झकझोर कर रख दिया है।

Bhawana Rawat

भावना रावत पिछले 2 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम की खबरें लिखने में रुचि है। दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं।