इंश्योरेंस क्लेम विवाद में कोर्ट का बड़ा फैसला: बीमा कंपनी के समझौते को दी मंजूरी, जानें क्या है पूरा मामला

Insurance Claim Settlement Case

Insurance Claim Settlement Case: बीमा क्लेम सेटलमेंट के एक अहम मामले में, कोर्ट ने बीमा कंपनी और पॉलिसीहोल्डर के बीच हुए समझौते को सही ठहराया और पॉलिसीहोल्डर की आपत्ति को खारिज कर दिया। यह मामला अमेरिका के मेन (Maine) राज्य का है, जहाँ पैट्रिक ओ’ब्रायन नाम के एक व्यक्ति पर उसकी पड़ोसी कैरिसा डेनियल्स ने अपनी ज़मीन पर लगे पेड़ काटने का आरोप लगाया था। शिकायत मिलने के बाद ओ’ब्रायन ने अपने होम इंश्योरेंस प्रदाता MMG Insurance से कानूनी सहायता मांगी।जांच के दौरान दोनों पक्षों के बीच विवाद बढ़ गया, लेकिन बाद में इंश्योरेंस कंपनी ने महिला के साथ $25,000 का समझौता कर लिया। हालांकि, ओ’ब्रायन इस समझौते से सहमत नहीं थे और उन्होंने अदालत में इसका विरोध किया।

बीमाधारक चाहता था मुकदमा जारी रहे

(credit-sm)

ओ’ब्रायन का कहना था कि उन्होंने महिला की मंज़ूरी से ही पेड़ काटे थे और वे अदालत में अपनी बेगुनाही साबित करना चाहते थे। उन्होंने यह भी तर्क दिया कि अगर मामला पूरी तरह से बंद हो जाता है, तो वे महिला पर गलत तरीके से मुकदमा चलाने के लिए कोई दावा नहीं कर पाएँगे। इसके बावजूद, निचली अदालत ने समझौते को मंज़ूरी दे दी और शिकायत को हमेशा के लिए खारिज कर दिया। इसके बाद ओ’ब्रायन ने ऊपरी अदालत में अपील की, लेकिन वहाँ भी उन्हें कोई राहत नहीं मिली। अदालत ने माना कि Insurance Claim Dispute में निचली अदालत ने अपने अधिकारों के भीतर रहकर फैसला दिया था।

उच्च अदालत ने क्यों बरकरार रखा फैसला

हाई कोर्ट ने कहा कि किसी भी व्यक्ति को अपनी मर्ज़ी के ख़िलाफ़ मुक़दमा जारी रखने के लिए मजबूर नहीं किया जा सकता, खासकर तब जब दोनों पक्ष किसी समझौते पर पहुँच गए हों। कोर्ट के अनुसार, सिर्फ़ भविष्य में किसी संभावित कानूनी दावे को बनाए रखने के लिए मुक़दमे को चालू रखना उचित नहीं है। इस Consumer Court Verdict और Consumer Commission Justice से जुड़े फैसले में न्यायाधीशों ने स्पष्ट किया कि यदि बीमा पॉलिसी कंपनी को दावे का निपटारा करने का अधिकार देती है, तो कई परिस्थितियों में बीमाधारक की सहमति आवश्यक नहीं होती। इसलिए, कोर्ट ने मामले को सुलझाने और बंद करने के इंश्योरेंस कंपनी के फैसले को सही ठहराया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Are you human? Please solve:Captcha


Make Punjab Kesari Your Trusted News Source

Related Posts

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।