Factory Worker Kidnapping Case: पंजाब के लुधियाना से दिनदहाड़े एक युवक के कथित तौर पर अपहरण होने की सनसनीखेज घटना सामने आई है। यहां बदमाशों ने एक 19 साल के युवक को जबरन अपनी कार में बैठाया और मौके से फरार हो गए। यह पूरी वारदात वहां लगे एक सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। पुलिस ने इसी फुटेज को आधार बनाकर मामला दर्ज कर लिया है और आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। पीड़ित का आरोप है कि यह वारदात बकाया वेतन को लेकर चल रही पुरानी रंजिश के कारण अंजाम दी गई है।
Employee Kidnapped by Factory Owner: पूरी सैलरी न मिलने पर छोड़ी थी नौकरी
पीड़ित परवेश गुप्ता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि पहले आरोपी एक फैक्ट्री में मशीन ऑपरेटर के तौर पर काम करता है। उसने करीब एक महीने पहले नौकरी छोड़ी थी, क्योंकि उस समय उसे पूरी सैलरी नहीं मिल रही थी। बकाया वेतन की मांग को लेकर पहले भी उसके साथ मारपीट की गई थी। पीड़ित का आरोप है कि इसी रंजिश के चलते उसको किडनैप किया गया।
Kidnapping Over Job Switch: नई फैक्ट्री में जाते समय किया अपहरण

पुलिस को दी गई शिकायत के अनुसार, परवेश 16 जून को अपने नए दफ्तर चटीएम टूल्स फैक्ट्री में काम पर जा रहा था। इस दौरान एक काले रंग की महिंद्रा गाड़ी आई और वहां आकर रुक गई। गाड़ी से करन कुमार यादव, रॉनी, अनिल, प्रमेद, राजीव और दो अज्ञात युवक उतरे और परवेश को जबरन पकड़कर गाड़ी में बैठा लिया।
Job Change Kidnapping Incident: बंधक बनाकर जान से मारने की धमकियां दी
आरोपी युवक का अपहरण करके उसे गली नंबर 19 में स्थित करन इंडस्ट्री की एक फैक्ट्री में ले गए, जहां उन्होंने उसे बंधक बना लिया। पीड़ित का आरोप है कि फैक्ट्री के अंदर उसके साथ बहुत बेरहमी से मारपीट की गई और उसे जान से मारने की धमकियां भी दी गईं। वारदात के वक्त सड़क से गुजर रहे कुछ राहगीरों ने बीच-बचाव करने की कोशिश भी की थी, लेकिन आरोपी उन्हें डराकर युवक को जबरन अपने साथ ले जाने में सफल रहे।
इस मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस ने तुरंत जांच शुरू कर दी। साहनेवाल थाने के एसएचओ (SHO) दलवीर सिंह ने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज और अन्य सबूतों की मदद से मामले की गहराई से जांच कर रही है और आरोपियों को पकड़ने के लिए लगातार छापेमारी कर रही है।























