Smriti Mandhana ने तोड़ा मिताली राज और हरमनप्रीत कौर का रिकॉर्ड, जानें 74 रन की पारी में क्या था खास?

Summary :

Smriti Mandhana New Record: इंडियन वुमेन क्रिकेट टीम की स्टार बल्लेबाज स्मृति मंधाना ने एक बार फिर अपने शानदार प्रदर्शन से सभी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है। नीदरलैंड के खिलाफ खेले गए वुमेन टी-20 वर्ल्ड कप मुकाबले में उन्होंने दमदार बल्लेबाजी करते हुए कई बड़े रिकॉर्ड अपने नाम दर्ज कर लिए। हेडिंग्ले में खेले गए इस मैच में भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 209 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। इस मजबूत स्कोर की नींव सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना और शेफाली वर्मा ने रखी। Partnership Between Shefali And Smriti:…

Smriti Mandhana New Record: इंडियन वुमेन क्रिकेट टीम की स्टार बल्लेबाज स्मृति मंधाना ने एक बार फिर अपने शानदार प्रदर्शन से सभी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है। नीदरलैंड के खिलाफ खेले गए वुमेन टी-20 वर्ल्ड कप मुकाबले में उन्होंने दमदार बल्लेबाजी करते हुए कई बड़े रिकॉर्ड अपने नाम दर्ज कर लिए। हेडिंग्ले में खेले गए इस मैच में भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 209 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। इस मजबूत स्कोर की नींव सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना और शेफाली वर्मा ने रखी।

Partnership Between Shefali And Smriti: शेफाली और स्मृति ने की शतकीय साझेदारी

Smriti Mandhana New Record
Smriti Mandhana New Record (Source: Google)

दोनों बल्लेबाजों ने पहले विकेट के लिए 115 रनों की शानदार पार्टनरशिप की, जो सिर्फ 70 गेंदों में आई। उनकी इस आक्रामक बल्लेबाजी ने नीदरलैंड की टीम को शुरुआती दौर से ही दबाव में ला दिया। शेफाली वर्मा ने 38 गेंदों पर 55 रन बनाए, जबकि स्मृति मंधाना ने 47 गेंदों में 74 रनों की बेहतरीन पारी खेली। उनकी इस पारी में 11 चौके और एक छक्का शामिल रहा।

Smriti Mandhana New Record: मिताली राज और हरमनप्रीत कौर को छोड़ा पीछे

Smriti Mandhana New Record
Smriti Mandhana New Record (Source: Google)

इस अर्धशतकीय पारी के साथ स्मृति मंधाना ने वुमेन टी-20 वर्ल्ड कप में छठी बार 50 या उससे अधिक का स्कोर बनाया। इसके साथ ही वो वुमेन टी-20 वर्ल्ड कप के इतिहास में ऐसा करने वाली पहली भारतीय खिलाड़ी बन गईं। इससे पहले मिताली राज और हरमनप्रीत कौर के नाम पांच-पांच बार 50 से ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड दर्ज था।

Smriti Mandhana News: स्मृति मंधाना ने तोड़ चौकों का रिकॉर्ड

Smriti Mandhana New Record
Smriti Mandhana New Record (Source: Google)

मंधाना ने इस मुकाबले में एक और ऐतिहासिक अचीवमेंट हासिल की। वह टी-20 इंटरनेशनल क्रिकेट में 600 चौके लगाने वाली दुनिया की पहली बल्लेबाज बन गई हैं। नीदरलैंड के खिलाफ इस पारी के बाद उनके नाम कुल 604 चौके दर्ज हो चुके हैं। वुमेन टी-20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा चौके लगाने वाली खिलाड़ियों की लिस्ट में भी स्मृति मंधाना टॉप पोजिशन पर पहुंच गई हैं। इस लिस्ट में उनके बाद न्यूजीलैंड की सूजी बेट्स और श्रीलंका की चमारी अटापट्टू का नाम आता है।

Indian Team News: इंडियन टीम ने पार किया 200 रन का स्कोर

Smriti Mandhana New Record
Smriti Mandhana New Record (Source: Google)

अगर इंडियन पारी की बात करें तो इसके आखरी ओवरों में ऋचा घोष ने नाबाद 20 रन बनाकर टीम को मजबूती दी। वहीं कप्तान हरमनप्रीत कौर ने 12 रन का योगदान दिया। आखिरी ओवर में दीप्ति शर्मा ने एक छक्का और एक चौका जड़कर भारत का स्कोर 200 के पार पहुंचाया। भारत की बल्लेबाजी पूरे मैच में शानदार रही, लेकिन इस मुकाबले की सबसे बड़ी खासियत स्मृति मंधाना की रिकॉर्डतोड़ पारी रही। उनकी यह अचीवमेंट इंडियन वुमेन क्रिकेट के इतिहास में लंबे समय तक याद रखी जाएगी और उनके करियर की सबसे यादगार पारियों में शामिल होगी।

Read More: Vaibhav Sooryavanshi से भिड़ना पड़ा श्रीलंकन प्लेयर्स को भारी, जानें Srilankan Board ने क्या लिया एक्शन?

Rishabh Pandey

ऋषभ पांडे पिछले पांच साल से पत्रकारिता के फील्ड में काम कर रहे हैं, उन्होंने अपनी शुरुआत Zee News चैनल से की थी, इसके बाद उन्होंने News 24 में पॉलिटिकल, एंटरटेनमेंट न्यूज और क्राइम से जुड़ी खबरें लिखीं और बतौर प्रोड्यूसर भी एंटरटेनमेंट बीट पर काम किया, अब ऋषभ Punjab Kesari में एंटरटेनमेंट और स्पोर्टस बीट पर बतौर Sub Editor (हिंदी में) काम कर रहे हैं।