हिमाचल के चंबा जिले से बेहद दर्दनाक खबर सामने आई है। यहां बुधवार देर रात चंबा-सरूंड मार्ग पर छतरूंड के पास एक बोलेरो गाड़ी अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई। इस भीषण हादसे में 7 लोगों की मौत हो गई, ये सभी एक ही परिवार के हैं। मरने वालों में तीन सगे भाई बताए जा रहे हैं, जिससे पूरे इलाके मातम पसर गया। यह सभी लोग काकड़ोथा गांव में मुंडन संस्कार में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे। घटना के बाद लोगों के शव खाई से निकाले गए और पुलिस भी मौके पर पहुंची।
खाई में गिरी कार, 7 लोगों की थमी सांसें
जानकारी के अनुसार, जिले के माणी जीरो के पास एक बोलेरो वाहन अनियंत्रित होकर करीब 500 मीटर गहरी खाई में जा गिरी, जिसमें सात लोगों की जान चली गई। हादसा इतना भयानक था कि खाई में गिरते ही गाड़ी के परखच्चे उड़ गए। गाड़ी में सवार छह लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि एक ही हालत गंभीर थी और बाद में उसकी भी मौत हो गई। मृतकों में तीन महिलाएं और चार पुरुष शामिल हैं।
बताया जा रहा ही कि रात के 2 बजे यह हादसा हुआ, आवाज सुनते ही आसपास के ग्रामीण तुरंत मौके पर मदद के लिए पहुंचे। स्थानीय लोगों ने रात के अंधेरे में ही खाई में उतरकर बचाव कार्य शुरू किया और शवों को बाहर निकाला। सूचना मिलते ही पुलिस और स्थानीय प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंची।
Himachal Pradesh Accident: सड़क किनारे नहीं लगे थे क्रैश बैरियर
बताया जा रहा है कि सड़क किनारे क्रैश बैरियर भी नहीं थे, वरना हादसा होने से से बच सकता था। लोगों का आरोप है कि अगर लोक निर्माण विभाग ने यहां सुरक्षा पुख्ता इंतजाम किए होते, तो हादसे को टाला सकता था और सात लोगों की जान बच सकती थी। SP चंबा विजय सकलानी ने बताया कि सभी शवों को खाई से निकाल लिया गया है और मृतकों की पहचान की जा रही है।


Download Android App
Download iOS App




