“मेरी मम्मी को उठा दो…”, मां की लाश के पास हाथ जोड़कर रोती रही 6 साल की बेटी; JCB हादसे में गई थी महिला की जान

JCB Accident Woman Death

JCB Accident Woman Death: उत्तराखंड के रुद्रपुर में सड़क हादसे की एक दुखद घटना ने सभी को झकझोर कर रख दिया है। दिल्ली-नैनीताल हाईवे पर विशाल मेगा मार्ट के सामने एक JCB मशीन की चपेट में आने से एक महिला की मौत हो गई। हादसे के बाद, उसकी छह साल की बेटी अपनी माँ के शव के पास खड़ी होकर आने-जाने वालों से मदद की गुहार लगाती रही। इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देखकर लोग भावुक हो रहे हैं।

Child Pleads Beside Mother’s Body: सड़क पार करते समय हुआ हादसा, Woman Crushed by JCB

(credit-sm)

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, विमला देवी अपनी छह साल की बेटी के साथ बाजार से घर लौट रही थीं। सड़क पार करते समय बच्ची आगे निकल गई, लेकिन विमला देवी के कपड़े डिवाइडर की रेलिंग में फंस गए। उनका संतुलन बिगड़ गया और वह सड़क पर गिर गईं। तभी, वहां से गुजर रही एक JCB उनके ऊपर से गुजर गई। हादसा इतना भयानक था कि उनकी मौके पर ही मौत हो गई। अपनी माँ को सड़क पर पड़ा देखकर मासूम बच्ची घबरा गई और रोते हुए लोगों से अपनी मां को उठाने में मदद की गुहार लगाने लगी। आस-पास मौजूद लोगों ने बच्ची को दिलासा दिया और तुरंत पुलिस को सूचना दी।

Child Pleads Beside Mother’s Body: पुलिस ने शुरू की कार्रवाई (Woman Killed in Accident)

(credit-sm)

घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची, शव को कब्जे में लिया और उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उन्होंने मृतक महिला के परिवार को भी हादसे की सूचना दी। विमला देवी मूल रूप से अल्मोड़ा जिले के चौखुटिया इलाके की रहने वाली थीं और रुद्रपुर में किराए के मकान में रह रही थीं। सिटी एसपी उत्तम सिंह नेगी के अनुसार, महिला की मौत JCB मशीन की चपेट में आने से हुई और जरूरी कानूनी औपचारिकताएं पूरी कर ली गई हैं। वहीं, अपनी मां के शव के पास खड़े बेबस छोटे बच्चे को देखकर लोग गहरे सदमे में हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Are you human? Please solve:Captcha


Make Punjab Kesari Your Trusted News Source

Related Posts

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।