Fifa में हुई Ms Dhoni की एंट्री!, क्या है वायरल फोटो की सच्चाई?

Summary :

MS Dhoni Craze In Fifa: फीफा वर्ल्ड कप 2026 में अर्जेंटीना ने अपने कैंपेन की शानदार शुरुआत की है। टीम ने अपने पहले मुकाबले में अल्जीरिया को 3-0 से हराकर दमदार जीत दर्ज की। इस जीत के सबसे बड़े हीरो कप्तान लियोनेल मेसी रहे, जिन्होंने तीनों गोल दागकर अपने गोल मारने की पहली वर्ल्ड कप हैट्रिक पूरी करी। मेसी के इस ऐतिहासिक प्रदर्शन के बाद सोशल मीडिया पर उनकी जमकर चर्चा हो रही है। FIFA भी लगातार मेसी की अचीवमेंट को लेकर पोस्ट शेयर कर रहा है। हालांकि, FIFA की एक पोस्ट ने भारतीय क्रिकेट फैंस का भी ध्यान खींच…

MS Dhoni Craze In Fifa: फीफा वर्ल्ड कप 2026 में अर्जेंटीना ने अपने कैंपेन की शानदार शुरुआत की है। टीम ने अपने पहले मुकाबले में अल्जीरिया को 3-0 से हराकर दमदार जीत दर्ज की। इस जीत के सबसे बड़े हीरो कप्तान लियोनेल मेसी रहे, जिन्होंने तीनों गोल दागकर अपने गोल मारने की पहली वर्ल्ड कप हैट्रिक पूरी करी। मेसी के इस ऐतिहासिक प्रदर्शन के बाद सोशल मीडिया पर उनकी जमकर चर्चा हो रही है। FIFA भी लगातार मेसी की अचीवमेंट को लेकर पोस्ट शेयर कर रहा है। हालांकि, FIFA की एक पोस्ट ने भारतीय क्रिकेट फैंस का भी ध्यान खींच लिया है।

Fifa Shares A Photo Of Messi With Thala Name: फीफा ने मेसी की फोटो पर लिखा ‘थाला’

 

View this post on Instagram

 

A post shared by FIFA World Cup (@fifaworldcup)

FIFA ने मेसी की तस्वीर शेयर करते हुए कैप्शन में सिर्फ एक शब्द लिखा – “Greatness”। वहीं तस्वीर पर बड़े अक्षरों में लिखा था “THALA”। यही शब्द अब चर्चा का विषय बन गया है, क्योंकि भारत में “थाला” नाम सुनते ही सबसे पहले पूर्व भारतीय कप्तान एमएस धोनी का चेहरा लोगों के सामने आता है। दरअसल, “थाला” एक तमिल शब्द है, जिसका मतलब होता है नेता, प्रमुख या बॉस। चेन्नई और दक्षिण भारत में यह शब्द काफी पॉपुलर है। दूसरी ओर क्रिकेट फैंस भी लंबे समय से एमएस धोनी को भी इसी नाम से पुकारते रहे हैं।

Fans Reaction On Photo: फीफा की वायरल फोटो पर फैंस का रिएक्शन

MS Dhoni Craze In Fifa
MS Dhoni Craze In Fifa (Source: Google)

FIFA की पोस्ट वायरल होते ही सोशल मीडिया पर मजेदार रिएक्शन्स की बाढ़ आ गई। कई यूजर्स ने इसे धोनी से जोड़ते हुए कमेंट किए। एक फैन ने लिखा, “अब FIFA भी धोनी का फैन हो गया है।” वहीं दूसरे यूजर ने कहा, “थाला हर जगह मौजूद हैं।” इस पोस्ट पर इंडियन प्रीमियर लीग की टीम चेन्नई सुपर किंग्स का भी रिएक्शन देखने को मिला। CSK के ऑफिशियल सोशल मीडिया अकाउंट ने आंखों वाले इमोजी के जरिए अपनी हैरानी जाहिर की, जिसे फैंस ने काफी पसंद किया।

Lionel Messi Record: लियोनेल मेसी ने बनाया रिकॉर्ड

MS Dhoni Craze In Fifa
MS Dhoni Craze In Fifa (Source: Google)

उधर, मेसी ने अपने तीन गोलों के साथ एक और बड़ी अचीवमेंट हासिल कर ली। वर्ल्ड कप इतिहास में यह उनका 16वां गोल था, जिसके साथ वह टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा गोल करने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में संयुक्त रूप से टॉप पर पहुंच गए हैं। अगर एमएस धोनी की बात करें तो उन्हें भारतीय क्रिकेट के सबसे सफल कप्तानों में गिना जाता है। उनकी कप्तानी में भारत ने 2007 का टी20 विश्व कप, 2011 का वनडे विश्व कप और 2013 की चैंपियंस ट्रॉफी जीती थी। वहीं आईपीएल में उनकी कप्तानी में चेन्नई सुपर किंग्स पांच बार चैंपियन बन चुकी है।

MS Dhoni Craze In Fifa: FIFA के ‘थाला’ पोस्ट पर एक्साइटेड हुए फैंस

MS Dhoni Craze In Fifa
MS Dhoni Craze In Fifa (Source: Google)

मेसी की हैट्रिक और FIFA के ‘थाला’ पोस्ट ने स्पोर्ट्स लवर्स को एक ऐसा दिलचस्प टॉपिक दे दिया है, जिसमें फुटबॉल और क्रिकेट दोनों के दिग्गज एक साथ चर्चा में आ गए हैं।

Read More: Vaibhav Sooryavanshi से भिड़ना पड़ा श्रीलंकन प्लेयर्स को भारी, जानें Srilankan Board ने क्या लिया एक्शन?

Rishabh Pandey

ऋषभ पांडे पिछले चार साल से पत्रकारिता के फिल्ड में काम कर रहे हैं, उन्होंने अपनी शुरुआत Zee News चैनल से की थी, इसके बाद उन्होंने News 24 में पॉलिटिकल, एंटरटेनमेंट न्यूज और क्राइम से जुड़ी खबरें लिखीं और बतौर प्रोड्यूसर भी एंटरटेनमेंट बीट पर काम किया, अब ऋषभ Punjab Kesari में एंटरटेनमेंट बीट पर बतौर Sub Editor (हिंदी में) काम कर रहे हैं