Arbi Kofta Recipe in Hindi: गर्मियों के मौसम में बनाएं कुछ Special, यहां देखें स्वाद से भरपूर Arbi Kofta बनाने की Easy Recipe

Summary :

गर्मियों के मौसम में लोग हर दिन तरह-तरह की सब्जी बनाते हैं, क्योंकि इस मौसम में हर किसी का कुछ अच्छा खाने का मन करता है। ऐसे में आज हम बात करेंगे अरबी के कोफ्ते कि जिसे बनाना बेहद आसान है। अच्छी बात तो ये है कि ये सब्जी खाने में बहुत टेस्टी लगती है। कोफ्ता बनाने के लिए लोग कई तरह की सब्जियों का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन आज हम आपको सिर्फ अरबी का कोफ्ता रेसिपी के बारे में बताएंगे, जिसे आप कुछ ही समय में बना सकते हैं। चलिए जानते हैं, इसे बनाने के लिए किन-किन चीज़ों की…

गर्मियों के मौसम में लोग हर दिन तरह-तरह की सब्जी बनाते हैं, क्योंकि इस मौसम में हर किसी का कुछ अच्छा खाने का मन करता है। ऐसे में आज हम बात करेंगे अरबी के कोफ्ते कि जिसे बनाना बेहद आसान है। अच्छी बात तो ये है कि ये सब्जी खाने में बहुत टेस्टी लगती है। कोफ्ता बनाने के लिए लोग कई तरह की सब्जियों का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन आज हम आपको सिर्फ अरबी का कोफ्ता रेसिपी के बारे में बताएंगे, जिसे आप कुछ ही समय में बना सकते हैं। चलिए जानते हैं, इसे बनाने के लिए किन-किन चीज़ों की जरूरत है।

Arbi Kofta Recipe in Hindi: अरबी कोफ्ता बनाने की आसान रेसिपी

Arbi Kofta Recipe in Hindi
Arbi Kofta Recipe in Hindi (Source: social media)

सामग्री

  • अरबी
  • बेसन या कुट्टू का आटा
  • हरी मिर्च
  • अजवाइन
  • लाल मिर्च पाउडर
  • नमक
  • तेल

ग्रेवी के लिए

  • टमाटर
  • अदरक और हरी मिर्च का पेस्ट
  • जीरा या अजवाइन
  • हल्दी पाउडर
  • धनिया पाउडर
  • गरम मसाला
  • ताज़ा दही
  • हरा धनिया
  • पानी

Arbi Kofta Recipe: अरबी कोफ्ता बनाने की विधि

Arbi Kofta Recipe
Arbi Kofta Recipe (Source: social media)
  • इसे बनाने के लिए सबसे पहले उबली हुई अरबी एक बर्तन में मैश कर लें।
  • इसके बाद इसमें बेसन, हरी मिर्च, अजवाइन, लाल मिर्च पाउडर और नमक डालें।
  • इसके बाद सभी चीज़ों को अच्छी तरह से मिक्स कर लें और आटे की तरह गूंथ लें।
  • इसके बाद हाथों पर थोड़ा सा तेल लगाकर इसकी छोटी-छोटी गेंदें बना लें।
  • फिर एक कढ़ाई में तेल गरम करें और इसमें कोफ्ते डालकर कुरकुरे होने तक तलें।
  • इसके बाद तले हुए कोफ्तों को एक प्लेट पर निकाल कर अलग रख दें।
  • अब गैस पर एक कढ़ाई में तेल डालकर गर्म करें।
  • इसके बाद उसमें जीरा या अजवाइन डालकर अदरक-हरी मिर्च का पेस्ट और पिसे हुए टमाटर डालकर भूनें।
Arbi Kofta Recipe at Home
Arbi Kofta Recipe at Home (Source: social media)
  • अब आंच को धीमा करें और इसमें हल्दी, धनिया पाउडर और लाल मिर्च डालें।
  • इसके बाद इसमें फेंटा हुआ दही डालकर मसाले को लगातार चलाते रहें।
  • जब मसाला अच्छे से भुन जाए, तो इसमें एक से डेढ़ कप पानी और नमक डालें।
  • ग्रेवी में उबाल आने तक ढककर धीमी आंच पर पकाएं।
  • इसके बाद इसमें गरम मसाला और तले हुए कोफ्ते डालें और थोड़ी देर पकने दें।
  • ध्यान रखें कि कोफ्ते डालने के बाद इसे ज़्यादा न चलाएं, नहीं तो कोफ्ते टूट सकते हैं।
  • अब आपका गरमा-गरम अरबी कोफ्ता बनकर तैयार है।
  • इसके ऊपर से हरा धनिया डालकर रोटी, पराठे या चावल के साथ सर्व करें।

Kajal Yadav

काजल यादव पत्रकारिता में पिछले 2 वर्षों से सक्रिय हैं। वास्तु, ट्रैवल , वायरल, हेल्थ और लाइफस्टाइल के अलावा आद्यात्मिक खबरें लिखना पसंद करती हैं। रामा विश्वविद्यालय (कानपुर) से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की। इसके बाद दीनार टाइम्स (कानपुर) से पत्रकारिता की शुरुआत करते हुए बत्तौर 'सोशल मीडिया' संभालने से लेकर 'वॉइस ओवर' के रूप में काम किया। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं। कानपुर में जन्म लेने वाली काजल की शिक्षा उनके गृह जिले में ही हुई है।