जंतर-मंतर प्रदर्शन की फंडिंग और डिजिटल प्रचार की जांच तेज

Summary :

Jantar Mantar violence : दिल्ली के जंतर-मंतर पर हुए प्रदर्शन के बाद अब उसकी कथित फंडिंग और डिजिटल प्रचार-प्रसार की भी जांच तेज हो गई है। सूत्रों के अनुसार, जांच एजेंसियां यह पता लगाने का प्रयास कर रही हैं कि प्रदर्शन के प्रचार के लिए सोशल मीडिया का किस तरह इस्तेमाल किया गया और क्या इसके लिए किसी संगठित डिजिटल नेटवर्क या एजेंसी की सेवाएं ली गई थीं। इस दौरान तीन चार कंपनियों के नाम सामने आए है। सूत्रों का दावा है कि जांच के दौरान कुछ डिजिटल मार्केटिंग और इन्फ्लुएंसर मैनेजमेंट कंपनियों की गतिविधियों की भी पड़ताल की जा…

Jantar Mantar violence : दिल्ली के जंतर-मंतर पर हुए प्रदर्शन के बाद अब उसकी कथित फंडिंग और डिजिटल प्रचार-प्रसार की भी जांच तेज हो गई है। सूत्रों के अनुसार, जांच एजेंसियां यह पता लगाने का प्रयास कर रही हैं कि प्रदर्शन के प्रचार के लिए सोशल मीडिया का किस तरह इस्तेमाल किया गया और क्या इसके लिए किसी संगठित डिजिटल नेटवर्क या एजेंसी की सेवाएं ली गई थीं। इस दौरान तीन चार कंपनियों के नाम सामने आए है।

सूत्रों का दावा है कि जांच के दौरान कुछ डिजिटल मार्केटिंग और इन्फ्लुएंसर मैनेजमेंट कंपनियों की गतिविधियों की भी पड़ताल की जा रही है। जांच का फोकस इस बात पर है कि क्या सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर्स को प्रदर्शन स्थल से वीडियो बनाने, अभियान को ऑनलाइन बढ़ावा देने या कार्यक्रम से जुड़ा कंटेंट तैयार करने के लिए किसी प्रकार का समन्वय किया गया था। जांच एजेंसियां कथित वित्तीय लेनदेन, सोशल मीडिया कैंपेन, डिजिटल संचार और अन्य इलेक्ट्रॉनिक रिकॉर्ड की भी समीक्षा कर रही हैं। हालांकि, अब तक किसी कंपनी, संगठन या व्यक्ति की भूमिका को लेकर कोई आधिकारिक निष्कर्ष या आरोप सार्वजनिक नहीं किया गया है।

अधिकारियों का कहना है कि जांच विभिन्न पहलुओं पर जारी है और सभी तथ्यों का सत्यापन किया जा रहा है। जांच पूरी होने के बाद ही यह स्पष्ट होगा कि डिजिटल प्रचार-प्रसार और कथित फंडिंग के पीछे किसी संगठित नेटवर्क की भूमिका थी या नहीं। फिलहाल किसी भी कंपनी या व्यक्ति की संलिप्तता की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

Sumant Chaudhary