CAQM के फ्लाइंग स्क्वॉड ने 11 दिन में किए 159 निरीक्षण, 17 प्रोजेक्ट्स-इंडस्ट्री बंद करने का प्रस्ताव

Summary :

CAQM : राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में वायु प्रदूषण पर लगाम लगाने के लिए एयर क्वालिटी मैनेजमेंट कमीशन (सीएक्यूएम) की एनफोर्समेंट टास्क फोर्स (ईटीएफ) की 136वीं बैठक 31 जुलाई को आयोजित हुई। बैठक में 14 से 24 जुलाई तक के 11 दिन के रिपोर्टिंग पीरियड में एनसीआर में किए गए निरीक्षण, प्रवर्तन कार्रवाई और अनुपालन की स्थिति की समीक्षा की गई। कमीशन के फ्लाइंग स्क्वॉड ने इस दौरान कुल 159 निरीक्षण किए। इनमें निर्माण एवं विध्वंस (सीएंडडी) साइटों के 22, औद्योगिक क्षेत्रों के 97 और डीजल जनरेटर (डीजी) सेट से संबंधित 40 निरीक्षण शामिल रहे। उल्लंघन मिलने पर 11 सीएंडडी…

CAQM : राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में वायु प्रदूषण पर लगाम लगाने के लिए एयर क्वालिटी मैनेजमेंट कमीशन (सीएक्यूएम) की एनफोर्समेंट टास्क फोर्स (ईटीएफ) की 136वीं बैठक 31 जुलाई को आयोजित हुई। बैठक में 14 से 24 जुलाई तक के 11 दिन के रिपोर्टिंग पीरियड में एनसीआर में किए गए निरीक्षण, प्रवर्तन कार्रवाई और अनुपालन की स्थिति की समीक्षा की गई। कमीशन के फ्लाइंग स्क्वॉड ने इस दौरान कुल 159 निरीक्षण किए।

इनमें निर्माण एवं विध्वंस (सीएंडडी) साइटों के 22, औद्योगिक क्षेत्रों के 97 और डीजल जनरेटर (डीजी) सेट से संबंधित 40 निरीक्षण शामिल रहे। उल्लंघन मिलने पर 11 सीएंडडी साइट और छह औद्योगिक इकाइयों समेत 17 प्रोजेक्ट्स-इंडस्ट्री को बंद करने का प्रस्ताव दिया गया। इसके अलावा 11 डीजी सेट सील करने, अनुपालन सुनिश्चित करने के लिए आठ आदेश-निर्देश जारी करने और पांच मामलों में पर्यावरणीय क्षतिपूर्ति लगाने का प्रस्ताव रखा गया।

ईटीएफ ने पिछली बैठक में लिए गए फैसलों के अनुपालन की भी समीक्षा की। इसमें औद्योगिक, सीएंडडी और डीजी सेट से जुड़े सभी कार्रवाई योग्य मामलों में कदम उठाए जाने की जानकारी मिली। अनुपालन सत्यापन के बाद सात रिजम्पशन ऑर्डर जारी किए गए, जिनमें दो औद्योगिक इकाइयां और पांच सीएंडडी प्रोजेक्ट शामिल हैं। इनमें हरियाणा के दो और उत्तर प्रदेश के पांच मामले हैं।

28,084 इकाइयों का निरीक्षण

31 जुलाई तक फ्लाइंग स्क्वॉड एनसीआर में 28,084 यूनिट्स, प्रोजेक्ट्स और संस्थाओं का निरीक्षण कर चुका है। इनके आधार पर 1,805 क्लोजर डायरेक्शन जारी हुए, जबकि अनुपालन सत्यापन के बाद 1,456 रिजम्पशन ऑर्डर दिए गए। वहीं 126 मामले अंतिम निर्णय के लिए एसपीसीबी/डीपीसीसी को भेजे गए हैं और 223 संस्थाएं रिजम्पशन ऑर्डर के लिए जांच के दायरे में हैं। सड़क निरीक्षण में गाजियाबाद, फरीदाबाद और गुरुग्राम में करीब 38 किलोमीटर के 106 हिस्सों की जांच हुई। सीएक्यूएम ने संबंधित नगर निगमों को मानकों के अनुरूप जरूरी सुधारात्मक कदम उठाने के निर्देश दिए।

Sumant Chaudhary