Makhana Milk Shake Recipe: सावन के व्रत में पिएं हेल्दी और क्रीमी मखाना मिल्कशेक, यहां जानें इसे बनाने की आसान रेसिपी

Summary :

यह आर्टिकल सावन व्रत के दौरान ऊर्जावान बने रहने के लिए मखाना मिल्कशेक बनाने की एक आसान विधि बताता है। इसे पीने से तुरंत एनर्जी मिलती है। मिल्कशेक बनाने के लिए एक पैन में थोड़ा घी गरम करके मखाने को धीमी आंच पर कुरकुरा होने तक भून लें और ठंडा होने दें। इसके बाद, भुने हुए मखाने, बादाम और काजू को मिक्सी में पीस लें।

सावन में अगर आप भी भगवान शिव के लिए व्रत रख रहे हैं और आप इस समय खुद को काफी ज्यादा एनर्जेटिक रखना चाहते हैं, तो मखाना मिल्कशेक सबसे बेस्ट ऑप्शन है। इसे पीने से आपको तुरंत एनर्जी मिलती है। अगर आप भी इसे घर में कुछ ही मिनटों में बनाना चाहते हैं, तो आज हम आपको यहां इसकी आसान रेसिपी बताएंगे, जिसे आप कुछ ही सामग्री से बना सकते हैं, तो चलिए जानते हैं इसे बनाने का तरीका और कुछ टिप्स के बारे में।

मखाना मिल्कशेक बनाने का तरीका

 How to Make Makhana Milk Shake
How to Make Makhana Milk Shake (Source: Social Media)

सामग्री

  • मखाना – 1 कप
  • दूध – 2 बड़े गिलास
  • बादाम – 5 से 7
  • काजू – 5 से 7
  • चीनी या शहद – स्वादानुसार
  • इलायची पाउडर – ½ छोटा चम्मच
  • घी – 1 छोटा चम्मच

मखाना मिल्कशेक बनाने की विधि

 Makhana Milk Shake Kaise Banaye
Makhana Milk Shake Kaise Banaye (Source: Social Media)
  • इसे बनाने के लिए सबसे पहले एक पैन में 1 छोटा चम्मच घी गर्म करें।
  • इसके बाद इसमें मखाना डालकर धीमी आंच पर कुरकुरा होने तक भून लें, फिर इसे ठंडा होने दें।
  • इसके बाद मिक्सी के जार में भुने हुए मखाने, बादाम और काजू डालकर पीस लें।
  • इसके बाद जार में थोड़ा सा दूध डालकर सभी चीजों का स्मूथ पेस्ट बना लें।
  • अब बचा हुआ दूध, चीनी या शहद और इलायची पाउडर डालकर शेक को झागदार और क्रीमी बनाएं।
  • अब आपका टेस्टी व्रत मखाना मिल्कशेक बनकर तैयार है
  • इसे एक गिलास में निकालकर ऊपर से कटे हुए बादाम-पिस्ता डालकर सर्व करें।

शेक बनाने के लिए जरूरी टिप्स

  • मखानों को हमेशा धीमी आंच पर घी या बिना घी के सूखा भूनें, इससे वे आसानी से पिस जाते हैं और शेक में कच्चापन नहीं होता है।
  • अगर आप इसे हेल्दी और मीठा बनाना चाहते हैं, तो इसमें चीनी की जगह 2-3 खजूर डालें।
  • शेक को ज्यादा क्रीमी और गाढ़ा बनाने के लिए फुल क्रीम दूध का इस्तेमाल करें।

Also Read: Banana Peanut Butter Smoothie Recipe: वजन घटाने के साथ मिलेगी इंस्टेंट एनर्जी, मिनटों में घर पर बनाएं टेस्टी पीनट बटर बनाना स्मूदी

Kajal Yadav

काजल यादव पत्रकारिता में पिछले 2 वर्षों से सक्रिय हैं। वास्तु, ट्रैवल , वायरल, हेल्थ और लाइफस्टाइल के अलावा आद्यात्मिक खबरें लिखना पसंद करती हैं। रामा विश्वविद्यालय (कानपुर) से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की। इसके बाद दीनार टाइम्स (कानपुर) से पत्रकारिता की शुरुआत करते हुए बत्तौर 'सोशल मीडिया' संभालने से लेकर 'वॉइस ओवर' के रूप में काम किया। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं। कानपुर में जन्म लेने वाली काजल की शिक्षा उनके गृह जिले में ही हुई है।