कमलनाथ हार का ठीकरा ईवीएम पर फोड़ना चाहते हैं : राकेश सिंह

Summary :

मध्यप्रदेश की सभी 230 सीटों पर आज मतदान हो रहा है। मतदान की शुरुआत से कई स्थानों से ईवीएम में गड़बड़ की शिकायतें सामने आ रही हैं।

भारतीय जनता पार्टी की मध्यप्रदेश इकाई के अध्यक्ष राकेश सिंह ने कांग्रेस की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष कमलनाथ पर निशाना साधते हुए कहा कि वे हार की जिम्मेदारी से बच कर उसका ठीकरा मशीन पर फोड़ना चाहते हैं। राकेश सिंह ने ट्वीट करते हुए कहा कि कमलनाथ ने हार का ठीकरा ईवीएम पर फोड़ने की जमीन तैयार कर ली है।

वे बीच मतदान में इस प्रकार के आरोप लगाकर साबित कर रहे हैं कि उन्होंने हार मान ली है, लेकिन उसकी जिम्मेदारी से स्वयं बच कर मशीन को दोषी ठहराना चाहते हैं। इसके पहले कमलनाथ ने कहा था कि पूरे प्रदेश से ईवीएम में गड़बड़ियां के मामले सामने आ रहे हैं और जहां-जहां ईवीएम में दिक्कतों के मामले सामने आए हैं, वहां हमारी आयोग से दोबारा मतदान कराए जाने की मांग है।

उन्होंने कहा था कि उन्होंने इस बारे में आयोग से कई बार बात भी की है। मध्यप्रदेश की सभी 230 सीटों पर आज मतदान हो रहा है। मतदान की शुरुआत से कई स्थानों से ईवीएम में गड़बड़ की शिकायतें सामने आ रही हैं।

Desk Team