परिवहन मंत्री ने मारा ओवरलोड ट्रकों पर छापा, 80 के हुए चालान और 21 ट्रक इम्पाउंड

Summary :

ओवरलोड ट्रकों पर परिवहन कृष्ण पंवार ने छापा मारकर 80 ट्रकों के न केवल चालान करवाये। बल्कि 21 ट्रक इम्पाउंड भी करने के आदेश दे दिए।

करनाल/इन्द्री : करनाल से निकलते वक्त ओवरलोड ट्रकों पर परिवहन कृष्ण पंवार ने छापा मारकर 80 ट्रकों के न केवल चालान करवाये। बल्कि 21 ट्रक इम्पाउंड भी करने के आदेश दे दिए। इन छापे के दौरान ट्रक चालकों में हडक़ंप मच गया और कई घंटो तक कोई भी ट्रक इंद्री रोड से नहीं गुजरा। विभाग ने भी खुलकर बिना किसी दबाव के पूरी कार्यवाही की और धड़ाधड़ चालान किये।

मिली जानकारी अनुसार परिवहन मंत्री किसी काम से पानीपत से यमुनानगर जा रहे थे कि करनाल-इंद्री रोड पर ढाबों और पेट्रोल पम्पो पर ओवरलोड वाहन देख मंत्री को गुस्सा आ गया और अन्य जगह पर चेकिंग कर रहे आरटीओ कर्मचारियों को आदेश दिए गए कि तुरन्त मौके पर पहुंच कर ओवरलोड वाहनों की चेकिंग की जाए।

जिसके बाद मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने करीब 80 ट्रकों के ओवरलोडिंग के चालान किये और मौके पर ही ऑनलाइन चालान का भुगतान करवाया। जिससे सरकारी खजाने में करीब 35 लाख रुपये का राजस्व जमा करवा लिया गया। वंही चालान न भरने वाले 21 ट्रकों को इम्पाउंड भी कर लिया गया। बाद में परिवहन मंत्री कृष्ण पंवार ने बताया कि ओवरलोड वाहनों से न केवल दुर्घटनाएं होती है। बल्कि सडक़ो को भी भारी नुकसान पँहुचता है।

उन्होंने कहा कि करनाल आरटीए विभाग द्वारा पिछले कुछ महीनों में जिस तरह करोड़ो रूपये का राजस्व सरकारी खजाने में जमा करवाया गया। उससे साफ है विभाग अपने काम को बेहतर ढंग से कर रहा है। जिसके लिए मौके पर पहुंचे अधिकारी व कर्मचारियों की परिवहन मंत्री कृष्ण पंवार ने सराहना भी की। उन्होंने आरटीए विभाग को आदेश कि चेकिंग के दौरान जो ड्राइवर ट्रक छोड़ भाग जाते है।

– हरीश, नरेन्द्र

Desk Team