नई दिल्ली : अपने अनशन से मुख्यमंत्री पर निशाना साध रहे दिल्ली सरकार के पूर्व मंत्री कपिल मिश्रा और केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल के साथ जमकर बवाल मचा। दोनों ट्वीटर पर एक-दूसरे के जरिए ही शब्द बाढ़ चलाए। दरअसल, सुनीता ने कपिल द्वारा सीएम पर लगाए गए आरोपों दो करोड़ की रिश्वत के आरोपों पर कपिल मिश्रा को खामियजा भुगतने की चुनौती दे दी। जिसके बाद दोनों में ट्वीटर पर ही हंगामा शुरू हुआ। हालांकि मिश्रा ने सुनीता को तो कुछ नहीं बोला, लेकिन वह केजरीवाल पर लगातार निशाना साधते रहे।
सुनीता ने ट्वीट कर रहा कि प्रकृति का कानून कभी गलती नहीं करता। छल कपट के बीज बोए गए हैं, वही वह (कपिल) काटेंगे। कपिल ने ट्वीट कर कहा कि सुनीता जी एक बहुत ही प्रतिबद्ध पत्नी हैं। उन्हें नहीं पता कि घर किस तरह के षड्यंत्र रचे जा रहे हैं। वह अपना कर्तव्य निर्वहन कर रही हैं। सुनीता जी सच्चाई से अवगत नहीं हैं। वह अपने पति के पतन से परेशान हैं। मैं उनकी ओर से प्रत्येक नकारात्मक टिप्पणी का सम्मान करता हूं।
कपिल-सुनीता में ट्वीट जंग
Summary :
NULL


Download Android App
Download iOS App



