दिल्ली में करण औजला का आज होगा धमाकेदार कॉन्सर्ट, ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, इन रास्तों पर रहेगा रूट डायवर्ट

Summary :

Karan Aujla Concert Traffic Advisory: पंजाबी गायक करण औजला का 28 फरवरी 2026 को जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में एक रिकॉर्ड तोड़ स्टेडियम शो के साथ फेमस P-Pop Culture India Tour 2026 की शुरुआत करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। पी-पॉप कल्चर टूर, औजला के वैश्विक दौरे का हिस्सा है, जिसकी शुरुआत 2025 के अंत में अबू धाबी में हुई थी और यह अमेरिका, यूरोप, कनाडा और यूनाइटेड किंगडम में होने के बाद भारत में वापसी करेगा। फरवरी 2026 से अप्रैल 2026 तक चलने वाले भारत के दौरे में देश भर के स्टेडियम में शानदार आयोजन देखने को मिलेगा। इसी…

Karan Aujla Concert Traffic Advisory: पंजाबी गायक करण औजला का 28 फरवरी 2026 को जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में एक रिकॉर्ड तोड़ स्टेडियम शो के साथ फेमस P-Pop Culture India Tour 2026 की शुरुआत करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। पी-पॉप कल्चर टूर, औजला के वैश्विक दौरे का हिस्सा है, जिसकी शुरुआत 2025 के अंत में अबू धाबी में हुई थी और यह अमेरिका, यूरोप, कनाडा और यूनाइटेड किंगडम में होने के बाद भारत में वापसी करेगा।

फरवरी 2026 से अप्रैल 2026 तक चलने वाले भारत के दौरे में देश भर के स्टेडियम में शानदार आयोजन देखने को मिलेगा। इसी के चलते आज दिल्ली में पुलिस ने ट्रैफिक एडवाइजरी जारी कर दी है और भारी ट्रैफिक की संभावना के कारण कई रूट भी डायवर्ट कर दिए है।

Karan Aujla Concert Traffic Advisory

Karan Aujla Concert Traffic Advisory
Karan Aujla Concert Traffic Advisory

दर्शकों को सड़क मार्ग से यात्रा करने से बचना चाहिए और मेट्रो सेवाओं को प्राथमिकता देनी चाहिए। अधिकारियों के अनुसार, संगीत कार्यक्रम में लगभग 50,000 लोगों के आने की उम्मीद है। दर्शक गेट नंबर 2, 6, 8, 13, 14 और 21 से स्टेडियम में प्रवेश कर सकते हैं। गेट नंबर 13 केवल वीआईपी प्रवेश के लिए आरक्षित है, जबकि कलाकार और आयोजक गेट नंबर 6 से परिसर में प्रवेश करेंगे।

Delhi Police Traffic Advisory 28 Feb

Karan Aujla Concert Traffic Advisory
Karan Aujla Concert Traffic Advisory

इन स्थानों पर वैकल्पिक मार्ग लागू रहेंगे:-

  • जेएलएन रेड लाइट
  • सेवा नगर बस डिपो पर लाल बत्ती
  • फिफ्थ एवेन्यू रोड (डबल स्टोरी मार्केट/धोबी घाट के पास)
  • प्रगति विहार रेड लाइट
  • लाला लाजपत राय मार्ग टी-पॉइंट
  • बारापुला कट, जेएलएन गेट नंबर 5 के पास
  • जंगपुरा मेट्रो स्टेशन/सूचना भवन टी-प्वाइंट

Who is Karan Aujla

Karan Aujla Concert Traffic Advisory
Karan Aujla Concert Traffic Advisory

गायक करण, जिनका असली नाम जसकरण सिंह औजला है, कनाडा में रहते हैं और मुख्य रूप से पंजाबी संगीत से जुड़े हुए हैं। वह अपने उन अनेक गानों के लिए जाने जाते हैं जो ऑफिशियल चार्ट्स कंपनी द्वारा प्रकाशित यूके एशियन चार्ट में शामिल हो चुके हैं, जबकि उनके सात गाने ग्लोबल यूट्यूब म्यूजिक चार्ट में शामिल हो चुके हैं। गायक का पहला एल्बम ‘बैक्थाफुकप’ बिलबोर्ड कैनेडियन एल्बम चार्ट पर 20वें नंबर पर और न्यूजीलैंड एल्बम चार्ट पर 34 वें नंबर पर पहुंचा। औजला ने जस्सी गिल के एल्बम ‘रिप्ले के गीत “रेंज” के लिए गीतकार के रूप में अपने करियर की शुरुआत की। उन्होंने दीप जंदू और एली मंगत सहित कई अन्य कलाकारों के लिए भी गीत लिखे।

ALSO READ: राउज एवेन्यू कोर्ट के 10 फैसले, जो भारी पड़े CBI पर, जानें कैसे मिली केजरीवाल और सिसोदिया को क्लीन चिट

Himanshu Negi

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।