क्या आप भी इस Holi Celebration के लिए ढूंढ रहे हैं Organic Colors, यहां देखें फूल से कलर बनाने का तरीका

Summary :

Natural Holi Colours for Skin: होली का त्योहार रंगों की मौज-मस्ती और स्वादिष्ट व्यंजनों का त्योहार होता है। इस दिन लोग एक दूसरे को प्यार के रंग लगाकर सारे गिले-शिकवे भुला देते हैं। लेकिन प्यार भरे इस त्योहार में भंग तब पड़ जाता है, जब बाजार में मिलने वाले केमिकल रंग त्वचा पर एलर्जी, एक्ने और जलन का कारण बन जाते हैं। इस होली अगर आप अपने त्योहार को सुरक्षित और केमिकल-फ्री बनाना चाहते हैं, तो मार्केट में मिलने वाले केमिकल वाले गुलाल और रंगों की जगह खुद घर पर फूलों की मदद से हर्बल रंग तैयार करें। यह रंग…

Natural Holi Colours for Skin: होली का त्योहार रंगों की मौज-मस्ती और स्वादिष्ट व्यंजनों का त्योहार होता है। इस दिन लोग एक दूसरे को प्यार के रंग लगाकर सारे गिले-शिकवे भुला देते हैं। लेकिन प्यार भरे इस त्योहार में भंग तब पड़ जाता है, जब बाजार में मिलने वाले केमिकल रंग त्वचा पर एलर्जी, एक्ने और जलन का कारण बन जाते हैं। इस होली अगर आप अपने त्योहार को सुरक्षित और केमिकल-फ्री बनाना चाहते हैं, तो मार्केट में मिलने वाले केमिकल वाले गुलाल और रंगों की जगह खुद घर पर फूलों की मदद से हर्बल रंग तैयार करें।

यह रंग आपके त्योहार की मस्ती के साथ आपके अपनों की सेहत और त्वचा का भी खास ख्याल रखेंगे। आइए जानते हैं, Organic Colors for Holi घर पर कैसे तैयार किए जाते हैं।

Natural Holi Colours for Skin: होली पर फूलों से बनाएं हर्बल गुलाल

1. पीला रंग

Natural Holi Colours for Skin
Natural Holi Colours for Skin (Source: social media)

आजकल घर की बालकनी से लेकर नर्सरी तक में, फूलों की बहार आई हुई है। ऐसे में आप खूबसूरत पीला रंग तैयार करने के लिए गेंदे के फूल का यूज कर सकते हैं। गेंदे के फूल से पीला रंग बनाने के लिए पानी में थोड़ी सी हल्दी डालकर गेंदे के फूल को उबा लें। होली खेलने के लिए आपका पीला रंग बनकर तैयार है।

2. नीला रंग

skin-friendly colours
skin-friendly colours (Source: social media)

नीला रंग बनाने के लिए अपराजिता के फूलों का इस्तेमाल किया जा सकता है। इसके लिए अपराजिता के फूल को 3 से 4 दिन पहले धूप में सुखाकर उनका पाउडर बनाकर रख लें। इसके बाद इस पाउडर को पानी में घोलकर होली के लिए नीला रंग तैयार करें।

3. गुलाबी रंग

Organic Colors for Holi
Organic Colors for Holi (Source: social media)

गुलाब के फूलों को पानी में उबालकर उनसे गुलाबी रंग तैयार कर सकते हैं। इस रंग को बनाते समय उसमें अरारोट मिलाएं। इस रंग से होली खेलना स्किन के लिए पूरी तरह से सुरक्षित होता है।

4. केसरिया रंग

Natural Holi Colours for Skin
Natural Holi Colours for Skin (Source: social media)

पलाश और गेंदे के फूल से आप केसरिया रंग तैयार कर सकते हैं। इसके लिए 100 ग्राम पलाश के सूखे फूल एक बाल्टी पानी में उबालकर रातभर के लिए छोड़ दें। सुबह इस पानी को छानकर अलग कर लें। आपका केसरिया रंग बनकर तैयार है।

5. लाल रंग

skin-friendly colours
skin-friendly colours (Source: social media)

बुरांस और गुड़हल के फूलों से लाल रंग तैयार किया जा सकता है। इसके लिए बुरांस और हिबिस्कस के सूखे फूलों को पीसकर पाउडर बना लें। अब इस पाउडर को आप लाल गुलाल की तरह इस्तेमाल कर सकते हैं। अगर आप पानी वाला रंग बनाना चाहते हैं, तो इस रंग को पानी में मिलाकर हर्बल रंग भी तैयार कर सकते हैं।

Also Read: Holi खेलने से पहले Body पर क्यों लगाना चाहिए Oil? जानें Skin और Hair को डैमेज से बचाने का तरीका

Kajal Yadav

काजल यादव पत्रकारिता में पिछले 2 वर्षों से सक्रिय हैं। वास्तु, ट्रैवल , वायरल, हेल्थ और लाइफस्टाइल के अलावा आद्यात्मिक खबरें लिखना पसंद करती हैं। रामा विश्वविद्यालय (कानपुर) से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की। इसके बाद दीनार टाइम्स (कानपुर) से पत्रकारिता की शुरुआत करते हुए बत्तौर 'सोशल मीडिया' संभालने से लेकर 'वॉइस ओवर' के रूप में काम किया। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं। कानपुर में जन्म लेने वाली काजल की शिक्षा उनके गृह जिले में ही हुई है।