ईरान का जवाबी प्रहार! अमेरिका के 7 सैन्य अड्डों पर बरसाया कहर

Summary :

US-Israel Iran War: मिडिल ईस्ट में तनाव एक बार फिर गंभीर स्तर पर पहुंच गया है। इजरायल के साथ बढ़ते टकराव के बाद अब ईरान ने अमेरिका के खिलाफ भी खुलकर आक्रामक रुख अपनाया है। ताजा जानकारी के अनुसार, ईरान ने क्षेत्र में मौजूद अमेरिका के कई सैन्य अड्डों को निशाना बनाते हुए बैलिस्टिक मिसाइलों से हमला किया है। इस घटनाक्रम ने पूरी दुनिया की चिंता बढ़ा दी है और क्षेत्र में बड़े संघर्ष की आशंका तेज हो गई है। US-Israel Iran War: कई देशों में स्थित अमेरिकी ठिकाने बने निशाना रिपोर्ट्स के मुताबिक ईरान ने मध्य पूर्व के अलग-अलग…

US-Israel Iran War: मिडिल ईस्ट में तनाव एक बार फिर गंभीर स्तर पर पहुंच गया है। इजरायल के साथ बढ़ते टकराव के बाद अब ईरान ने अमेरिका के खिलाफ भी खुलकर आक्रामक रुख अपनाया है। ताजा जानकारी के अनुसार, ईरान ने क्षेत्र में मौजूद अमेरिका के कई सैन्य अड्डों को निशाना बनाते हुए बैलिस्टिक मिसाइलों से हमला किया है। इस घटनाक्रम ने पूरी दुनिया की चिंता बढ़ा दी है और क्षेत्र में बड़े संघर्ष की आशंका तेज हो गई है।

US-Israel Iran War: कई देशों में स्थित अमेरिकी ठिकाने बने निशाना

US-Israel Iran War (social media)

US-Israel Iran War (social media)

रिपोर्ट्स के मुताबिक ईरान ने मध्य पूर्व के अलग-अलग देशों में मौजूद अमेरिकी सैन्य अड्डों पर एक साथ हमले किए। जिन देशों में अमेरिकी बेस को निशाना बनाया गया, उनमें सऊदी अरब, जॉर्डन, बहरीन, कुवैत, कतर और संयुक्त अरब अमीरात (UAE) शामिल बताए जा रहे हैं। वहीं अगर इसमें इजराइल का नाम शामिल कर लिया जाए तो 8 देश हो जाते हैं। बताया जा रहा है कि इन हमलों में बैलिस्टिक मिसाइलों का इस्तेमाल किया गया, जिससे इलाके में सुरक्षा एजेंसियां हाई अलर्ट पर आ गई हैं।

Iran attacks American Base: बहरीन में US नेवी के 5th फ्लीट मुख्यालय पर हमला

US-Israel Iran War (social media)
US-Israel Iran War (social media)

बहरीन सरकार ने शनिवार को पुष्टि की कि द्वीप राष्ट्र में स्थित अमेरिकी नौसेना के 5th फ्लीट मुख्यालय को मिसाइल हमले का निशाना बनाया गया। हालांकि, इस हमले से हुए नुकसान या किसी हताहत के बारे में तत्काल कोई आधिकारिक जानकारी साझा नहीं की गई है। सुरक्षा एजेंसियां पूरे मामले की जांच में जुटी हुई हैं और इलाके की निगरानी बढ़ा दी गई है।

UAE और कुवैत के सैन्य अड्डों पर भी हमले

US-Israel Iran War (social media)
US-Israel Iran War (social media)

सूत्रों के अनुसार, संयुक्त अरब अमीरात में स्थित अल धफरा एयर बेस पर भी मिसाइल हमला किया गया। यह बेस अमेरिकी सेना के लिए रणनीतिक रूप से बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है। इसके अलावा कुवैत में मौजूद अमेरिकी आर्मी बेस को भी निशाना बनाया गया। हमलों के बाद कई सैन्य ठिकानों पर सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी कर दी गई है।

सऊदी अरब और कतर में भी तनावपूर्ण माहौल

रिपोर्ट्स में कहा गया है कि सऊदी अरब में मौजूद अमेरिकी सैन्य सुविधाओं पर भी मिसाइलें दागी गईं। वहीं कतर की राजधानी दोहा में विस्फोट जैसी आवाजें सुने जाने की खबर सामने आई है, जिसके बाद स्थानीय प्रशासन ने सुरक्षा सतर्कता बढ़ा दी है। हालांकि अब तक सभी घटनाओं की आधिकारिक पुष्टि अलग-अलग देशों की ओर से चरणबद्ध तरीके से की जा रही है।

क्षेत्र में बढ़ी युद्ध की आशंका

ईरान द्वारा अमेरिकी ठिकानों पर किए गए इन हमलों के बाद मध्य पूर्व की स्थिति बेहद संवेदनशील हो गई है। अंतरराष्ट्रीय समुदाय इस घटनाक्रम पर नजर बनाए हुए है, क्योंकि इससे बड़े क्षेत्रीय युद्ध का खतरा बढ़ सकता है। विशेषज्ञों का मानना है कि अगर तनाव जल्द कम नहीं हुआ तो वैश्विक सुरक्षा और तेल बाजार पर भी इसका असर पड़ सकता है।

दुनिया की नजरें आगे की कार्रवाई पर

अब सभी की नजर अमेरिका की संभावित प्रतिक्रिया पर टिकी हुई है। माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में कूटनीतिक और सैन्य स्तर पर महत्वपूर्ण फैसले लिए जा सकते हैं। फिलहाल क्षेत्र के कई देशों में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है और हालात पर लगातार निगरानी रखी जा रही है।

यह भी पढ़ें: जंग के बीच पाकिस्तानी एयरफोर्स को झटका! अफगानिस्तान में दुर्घटनाग्रस्त हुआ फाइटर जेट, पायलट को बनाया बंदी

Amit Kumar

अमित कुमार पिछले 3 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। उन्हें विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन, आईआईएमसी से पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा और उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन विश्वविद्यालय से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने वेबसाइट पर लिखने से की। इसके बाद इंडिया डेली न्यूज़ चैनल और न्यूज़ इंडिया 24x7 में हिंदी सब-एडिटर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।