Holi खेलने से पहले Skin पर Oil लगाना क्यों है जरूरी? जानें स्किन और Hair Damage से बचने के तरीके

Holi Skin Care Tips 2026

Holi Skin Care Tips 2026: होली का त्योहार खुशियों और रंगों का पर्व होता है, लेकिन सावधानी न बरती जाए तो यही रंग आपकी त्वचा के लिए खतरनाक साबित हो सकता हैं। बाजार में मिलने वाले केमिकल के रंग और गुलाल त्वचा पर जलन, खुजली और एलर्जी पैदा कर सकते हैं। आज हम आपको बताएंगे, holi skin protection tips के बारे में की कैसे आप अपने बालों और स्किन को सुरक्षित रख सकते हैं। इन टिप्स को फॉलो करके बिना किसी टेंशन के रंगों का पूरा मजा ले सकते हैं। आइए जानते हैं, Holi Se Pehle Oil Lagane Ke Fayde के बारे में।

Holi Se Pehle Oil Lagane Ke Fayde: होली खेलने से पहले चेहरे पर लगाएं तेल

Holi Skin Care Tips 2026
Holi Skin Care Tips 2026 (Source: social media)

होली खेलने के लिए जब आप घर से बाहर निकलें उसके पहले अपनी त्वचा की सुरक्षा की तैयारी जरूर कर लें। केमिकल आधारित रंगों के असर को कम करने के लिए चेहरे और शरीर के खुले हिस्सों पर ‘गोले का तेल’ (नारियल तेल) या कोई अच्छा मॉइश्चराइजर जरूर लगाएं। ऐसा करने से त्वचा पर एक सुरक्षा परत बन जाती है, जिससे रंगों का हानिकारक प्रभाव त्वचा के रोमछिद्रों के अंदर नहीं समा पाता और बाद में रंग छुड़ाना भी आसान हो जाता है।

Holi Skin Safety Tips: बदलते मौसम और त्वचा का ध्यान

Holi Skin Safety Tips
Holi Skin Safety Tips (Source: social media)

होली के समय मौसम में भी बदलाव हो रहा होता है, इसलिए त्वचा अधिक संवेदनशील हो जाती है। इस समय हल्की सी लापरवाही भी लंबे समय तक त्वचा की परेशानी बढ़ा सकती है। उन्होंने कहा कि जितना हो सके प्राकृतिक और हर्बल रंगों का ही उपयोग करें। कुछ सस्ते गुलाल में भी कांच के कण या हानिकारक रसायन हो सकते हैं, जो चेहरे पर रगड़ने से घाव या गंभीर इन्फेक्शन दे सकते हैं।

Holi Skin Protection Tips: अगर लग जाए पक्का रंग, तो क्या करें?

Holi Skin Protection Tips
Holi Skin Protection Tips (Source: social media)
  • अक्सर लोग पक्का रंग छुड़ाने के लिए त्वचा पर कठोर साबुन या अन्य केमिकल वाले प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करने लगते हैं।
  • यदि चेहरे पर पक्का रंग लग गया है, तो उसे सबसे पहले सादे पानी से धोएं और अपने नियमित साबुन का उपयोग करें।
  • यदि रंग नहीं छूट रहा है, तो उसे बार-बार न रगड़ें. ज्यादा रगड़ने से त्वचा छिल सकती है और घाव हो सकते हैं।
  • ऐसे में धैर्य रखें और धीरे-धीरे प्राकृतिक तरीके से रंग को निकलने दें।

What to Apply on Skin Before Playing Holi: लापरवाही पड़ सकती है भारी

What to Apply on Skin Before Playing Holi
What to Apply on Skin Before Playing Holi (Source: social media)
  • अगर होली खेलने के बाद त्वचा पर खुजली, जलन या दाने उभरने लगें, तो घर पर खुद से इलाज करने के बजाय तुरंत किसी डॉक्टर को दिखाएं।
  • अक्सर देखा जाता है कि होली के बाद अस्पतालों में आंखों और त्वचा से जुड़ी समस्याओं के मरीज बढ़ जाते हैं।
  • यदि लोग पहले से ही सावधानी रखें और बचाव के तरीके अपनाएं, तो उन्हें अस्पताल जाने की आवश्यकता ही नहीं पड़ेगी।

Also Read: शरीर की अंदरूनी सफाई के लिए वरदान है Detox Water, जानें 7 Benefits और इसे बनाने के 3 आसान तरीके

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Make Punjab Kesari Your Trusted News Source

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।