TRP List में इस हफ्ते हुआ बड़ा फेरबदल, टॉप 5 से बाहर हुआ नागिन 7- देखें लिस्ट

Summary :

TV TRP Week 7: बार्क इंडिया ने साल 2026 के सातवें हफ्ते की टीआरपी लिस्ट जारी कर दी है और आपको बता दें कि इस बार टॉप 3 में आने वाले सीरियल्स की लिस्ट वाकई में चौंकाने वाली है. बार्क की टीआरपी लिस्ट में इस हफ्ते काफी बड़ा फेरबदल देखने को मिला है. आपको बता दें कि हर एक सीरियल को इस हफ्ते कम रेटिंग मिली है और जैसा माना जा रहा था उस हिसाब से किसी की टीआरपी सामने नहीं आई है. वहीं ‘टॉप 5’ में कई नए सीरियल्स ने एंट्री मारी है. तो चलिए एक नजर डालते हैं…

TV TRP Week 7: बार्क इंडिया ने साल 2026 के सातवें हफ्ते की टीआरपी लिस्ट जारी कर दी है और आपको बता दें कि इस बार टॉप 3 में आने वाले सीरियल्स की लिस्ट वाकई में चौंकाने वाली है. बार्क की टीआरपी लिस्ट में इस हफ्ते काफी बड़ा फेरबदल देखने को मिला है. आपको बता दें कि हर एक सीरियल को इस हफ्ते कम रेटिंग मिली है और जैसा माना जा रहा था उस हिसाब से किसी की टीआरपी सामने नहीं आई है. वहीं ‘टॉप 5’ में कई नए सीरियल्स ने एंट्री मारी है. तो चलिए एक नजर डालते हैं इस हफ्ते की टीआरपी लिस्ट पर.

1.Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2

TV TRP Week 7
TV TRP Week 7 (Source: Social Media)

​’क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2′ ने दर्शकों का दिल जीतने में कोई कसर नहीं छोड़ी है. इस शो से दर्शकों को ऐसा रिस्पॉन्स मिला है कि हर किसी ने बाकी शोज की जगह इसे ही देखना पसंद किया है. स्मृति ईरानी स्टारर ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ 1.9 रेटिंग के साथ इस हफ्ते पहले नंबर पर बना हुआ है.​

2.Tum Se Tum Tak

TV TRP Week 7
TV TRP Week 7 (Source: Social Media)

​टीवी के पॉपुलर सीरियल ‘तुम से तुम तक’ ने मानो दर्शकों के दिलों-दिमाग पर कब्जा करना शुरू कर दिया है. शो ने इस सप्ताह 1.8 टीआरपी रेटिंग के साथ दूसरे नंबर पर जगह बनाई है. ये शो इससे पहले ज्यादातार चौथे या पांचवे नंबर पर रहता था, लेकिन अब इस सीरियल ने इस हफ्ते दूसरे स्थान पर जगह बनाई है.​

3. Anupamaa

TV TRP Week 7
TV TRP Week 7 (Source: Social Media)

टीवी इंडस्ट्री के पॉपुलर सीरियल ‘अनुपमा’ को इस हफ्ते तगड़ा झटका लगा है, क्योंकि हर हफ्ते रुपाली गांगुली का ये सीरियल हमेशा टॉप पर बना रहता था, लेकिन इस हफ्ते 1.8 रेटिंग के साथ “अनुपमा’ तीसरे स्थान पर दिखाई दिया है. खासकर सीरियल की कहानी अब लोगों को बोरिंग लगने लगी है.

4. Ganga Mai Ki Betiyan

TV TRP Week 7
TV TRP Week 7 (Source: Social Media)

​अमनदीप सिद्धू और शीजान खान स्टारर ‘गंगा माई की बेटियां’ इन दिनों टीआरपी में काफी अच्छा प्रदर्शन कर रहा है. इस शो ने टीआरपी लिस्ट में 1.8 रेटिंग के साथ चौथे नंबर पर अपनी धाक जमा ली है.​

5.Vasudha

TV TRP Week 7
TV TRP Week 7 (Source: Social Media)

​टीवी के पॉपुलर सीरियल ‘वसुधा’ को दर्शकों से खूब प्यार मिल रहा है. बीते कई हफ्तों से सीरियल ‘वसुधा’ ने टीआरपी लिस्ट में टॉप 5 में अपनी पकड़ बनाई हुई है. इस हफ्ते सीरियल को 1.7 रेटिंग हासिल हुई, जिसके साथ वो पांचवे नंबर पर बना हुआ है.​

6.Naagin 7

TV TRP Week 7
TV TRP Week 7 (Source: Social Media)

​टीवी के पॉपुलर सीरियल ‘नागिन 7’ को इस हफ्ते बहुत ही तगड़ा झटका लगा है, क्योंकि हमेशा टॉप 5 में रहने वाले इस सीरियल को इस हफ्ते उससे बाहर होते देखा गया है. प्रियंका चाहर चौधरी और नमिक पॉल स्टारर ‘नागिन 7’ को इस हफ्ते केवल 1.6 रेटिंग ही मिली है, जिसके साथ सीरियल रैंकिंग में छठे स्थान पर दिखाई दिया. ​

Read More: Rashmika और Vijay के शादी की रस्में शुरू, देखें सामने आई कुछ मजेदार तस्वीरें

 

Rishabh Pandey

ऋषभ पांडे पिछले पांच साल से पत्रकारिता के फील्ड में काम कर रहे हैं, उन्होंने अपनी शुरुआत Zee News चैनल से की थी, इसके बाद उन्होंने News 24 में पॉलिटिकल, एंटरटेनमेंट न्यूज और क्राइम से जुड़ी खबरें लिखीं और बतौर प्रोड्यूसर भी एंटरटेनमेंट बीट पर काम किया, अब ऋषभ Punjab Kesari में एंटरटेनमेंट और स्पोर्टस बीट पर बतौर Sub Editor (हिंदी में) काम कर रहे हैं।