Benefits of Detox Water: जबतक शरीर अंदर से स्वस्थ नहीं रहता है, तब तक आप बाहरी रूप से भी स्वस्थ महसूस नहीं कर पाते हैं। बहुत ज्यादा बाहर का खाते रहने से या फिर तेल, मसालेदार भोजन से शरीर में टॉक्सिंस जमा हो जाते हैं। ऐसे में शरीर से इन टॉक्सिन को निकालने के लिए डिटॉक्स वॉटर बनाकर पिया जाता है। डिटॉक्स वॉटर शरीर से टॉक्सिंस को निकाल देते हैं, जिससे पाचन बेहतर होता है और लीवर सही तरह से काम कर पाता है, जिससे वजन घटाने में मदद मिलती है और शरीर में ऊर्जा आती है।
अगर आपकी त्वचा पर काफी दाग-धब्बे हैं, तो वो भी खत्म हो जाते हैं। आइए जानते हैं, Detox Water Benefits के बारे में, जिसके सेवन से आपके शरीर से कई बीमारियां दूर हो जाती हैं।
Health Benefits of Drinking Detox Water: डिटॉक्स वॉटर पीने के फायदे

- डिटॉक्स वॉटर शरीर को लंबे समय तक हाइड्रेटेड रखते हैं, जिससे शरीर में पानी की कमी नहीं होती है।
- इस पानी से पेट साफ रहता है और पाचन भी बेहतर हो जाता है।
- चेहरे पर दाग-धब्बे निकलने लगें तो डिटॉक्स वॉटर पीने पर त्वचा बेहतर होने में मदद मिलती है।
- शरीर को ताजगी मिलती है।
- मेटाबॉलिज्म बेहतर होता है, जिससे तेजी से वजन घटना शुरू हो जाता है।
- शरीर के अंदरूनी अंगो की अच्छी सफाई हो जाती है।
- शरीर में ऊर्जा बनी रहती है और बार-बार थकावट नहीं लगती है।
Detox Water Benefits: डिटॉक्स वॉटर बनाने का तरीका

1. नींबू-पुदीने का डिटॉक्स वॉटर
एक गिलास में पुदीने के पत्तों को कूटकर डालें। इसमें नींबू का रस और हल्की चीनी मिलाकर पानी या फिर सोडा डालें और गार्निंशिंग के लिए पुदीने के पत्ते या नींबू के टुकड़े का इस्तेमाल करें। बस तैयार है आपका डिटॉक्स वॉटर।
2. नारियल पानी और नींबू का रस
नारियल पानी में नींबू के रस की कुछ बूंदे डालकर मिलाएं और पी लें। शरीर ताजगी से भर जाएगा और सभी टॉक्सिंस भी शरीर से निकल जाएंगे। यह पानी डिहाइड्रेशन होने से रोकता है और शरीर के लिए कई तरह से फायदेमंद भी साबित होता है।

3. हल्दी डिटॉक्स वॉटर
एंटी-ऑक्सीडेंट्स से भरपूर इस डिटॉक्स ड्रिंक को बनाने के लिए हल्दी, अदरक, काली मिर्च और शहद को मिला लें। इसमें पानी डालें और थोड़ी देर पकाएं। जब यह पानी ठंडा हो जाए, तो इस डिटॉक्स ड्रिंक को मजे से पिएं।
Also Read: क्या आप भी बढ़ते वजन और स्किन की समस्याओं से हैं परेशान? यहां देखें Chia Seeds के 6 Benefits


Download Android App
Download iOS App




