Benefits of Chia Seeds: चिया सीड्स को सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है। अगर हेल्दी फूड्स की बात की जाए तो चिया सीड्स का नाम उस लिस्ट में जरूर आता है। प्रोटीन, एंटीऑक्सीडेंट और फाइबर से भरपूर चिया सीड्स किसी सुपरफूड से कम नहीं होता है। वजन घटाने से लेकर डाइजेस्टिव सिस्टम को मजबूत करने के लिए चिया सीड्स या चिया के तेल का उपयोग किया जाता है। आज के समय में चिया सीड्स का सबसे ज्यादा उपयोग वजन घटाने के लिए किया जाता है। आइए जानते हैं, What are the Benefits of Chia Seeds के बारे में।
Benefits of Chia Seeds: चिया सीड्स खाने से होते हैं ये अनोखे फायदे

1. स्किन के लिए बेस्ट है चिया सीड्स
आयुर्वेद में चिया सीड्स को सेहत और त्वचा दोनों के लिए लाभकारी माना गया है, चिया सीड्स में ओमेगा-3 फैटी एसिड, फाइबर, एंटीऑक्सिडेंट्स और जरूरी पोषक तत्व होते हैं। इसलिए यह ओवरऑल हेल्थ के साथ स्किन के लिए भी अच्छे होते हैं।
2. वजन घटाने में सहायक
आज के समय में ज्यादातर लोग वजन घटाने के लिए चिया सीड्स का सेवन करते हैं। दरअसल, चिया सीड्स में मौजूद फाइबर की अधिक मात्रा पेट को देर तक भर हुआ रखती है, जिससे आपको भूख कम लगती है और आप बार-बार कुछ भी खाने से बच जाते हैं। इस तरह चिया सीड्स के नियमित उपयोग से वजन घटाना आसान हो जाता है।

3. ब्लड शुगर करे कंट्रोल
कुछ स्टडीज में ऐसा पाया गया है कि चिया सीड्स में मौजूद फाइबर, इंसुलिन रेजिस्टेंस को घटाने और ब्लड शुगर के लेवल को नियंत्रित रखने में मदद करते हैं। जिससे मेटाबोलिक सिन्ड्रोम और टाइप-2 डायबिटीज जैसे रोगों का खतरा कम होता है।
4. हड्डियों को बनाए मजबूत
हड्डियों की मजबूती के लिए शरीर में कैल्शियम की पर्याप्त मात्रा होना बेहद जरूरी है। चिया सीड्स में कैल्शियम के साथ-साथ मैग्नीशियम और फ़ॉस्फोरस भरपूर मात्रा में पाया जाता है, जो हड्डियों को मजबूत बनाने और स्वस्थ रखने में मदद करते हैं। एक-दो चम्मच चिया सीड्स रोजाना खाना, हड्डियों को स्वस्थ रखने के लिए काफी है।

5. दिल के लिए फायदेमंद
चिया सीड्स में अल्फा-लिनोलेनिक एसिड और क्वेरसेटिन नामक एंटीऑक्सीडेंट पाया जाता है, जो दिल के रोगों से बचाने में मदद करता है। ये दिल को लंबे समय तक स्वस्थ रखने में मदद करता है।
6. सूजन दूर करने में सहायक
शरीर में लंबे समय तक सूजन की समस्या होने से आगे चलकर कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों का खतरा बढ़ सकता है। चिया सीड्स में कैफेइक एसिड नामक एंटीऑक्सीडेंट पाया जाता है, जो सूजन को कम करने में बेहद असरदार होता है। नियमित रूप से चिया सीड्स खाने से सूजन से जुड़ी बीमारियां कम होती हैं।
Use of Chia Seeds: चिया सीड का सेवन कैसे करें?
- 1 गिलास पानी में 1–2 चम्मच चिया सीड्स डालें
- अच्छी तरह मिलाएं
- 15–20 मिनट के लिए छोड़ दें
- स्वाद के लिए नींबू का रस या थोड़ा शहद मिला सकते हैं
Also Read: Coconut Oil से लेकर नीम की दातुन तक! यहां देखें दांतों का पीलापन दूर करने के 4 Best Home Remedies


Download Android App
Download iOS App




