BREAKING: रमजान पर पाकिस्तान में पुलिस वाहन पर ताबड़तोड़ फायरिंग, DSP समेत 7 की मौत

Summary :

Pakistan terrorist attack 2026: पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में हुई अंधाधुंध फायरिंग में डीएसपी समेत सात पुलिसवालों के मारे जाने की खबर है। ये हमला केपी के कोहाट जिले में मंगलवार को हुआ। स्थानीय मीडिया ने इसकी जानकारी दी है। प्रमुख दैनिक डॉन ने पुलिस के हवाले से बताया कि हमला लाची के डीएसपी (पुलिस उपाधीक्षक) को निशाने पर लेकर किया गया था। उनके पुलिसिया वाहन पर शकरदरा रोड के पास हथियारबंद हमलावरों ने जबरदस्त फायरिंग की। Pakistan police vehicle attack: DSP समेत दो सुरक्षाबलों की मौत डीएसपी अपने दो गार्ड के साथ मौके पर ही मारे गए थे। हमले…

Pakistan terrorist attack 2026: पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में हुई अंधाधुंध फायरिंग में डीएसपी समेत सात पुलिसवालों के मारे जाने की खबर है। ये हमला केपी के कोहाट जिले में मंगलवार को हुआ। स्थानीय मीडिया ने इसकी जानकारी दी है। प्रमुख दैनिक डॉन ने पुलिस के हवाले से बताया कि हमला लाची के डीएसपी (पुलिस उपाधीक्षक) को निशाने पर लेकर किया गया था। उनके पुलिसिया वाहन पर शकरदरा रोड के पास हथियारबंद हमलावरों ने जबरदस्त फायरिंग की।

Pakistan police vehicle attack: DSP समेत दो सुरक्षाबलों की मौत

डीएसपी अपने दो गार्ड के साथ मौके पर ही मारे गए थे। हमले के बाद, कोहाट से इलाके में और पुलिस की टुकड़ियां भेजी गईं, और हमलावरों को पकड़ने के लिए सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया। जियो न्यूज के अनुसार, डीएसपी समेत 7 लोगों के मारे जाने के बाद अधिकारियों ने इलाके को घेरकर घटना की जांच शुरू कर दी है। केपी के गवर्नर फैसल करीम कुंडी ने इसे आतंकवादी हमला बताते हुए निंदा की है।

DSP killed in Pakistan attack: गवर्नर ने दी श्रद्धांजलि

गवर्नर ने ड्यूटी के दौरान मारे गए डीएसपी और दूसरे पुलिसवालों को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने पीड़ित परिवारों के प्रति गहरी संवेदना जताई और घायल पुलिसवालों के जल्दी ठीक होने की दुआ मांगी।कुंदी ने कहा कि केपी के दक्षिणी जिलों में कानून-व्यवस्था की स्थिति काफी खराब हो गई है। उन्होंने कहा कि पुलिस ऐसे हमलों का सामना डट कर रही है। सेंटर फॉर रिसर्च एंड सिक्योरिटी स्टडीज (सीआरएसएस) की एनुअल सिक्योरिटी रिपोर्ट 2025 के अनुसार, केपी में पिछले साल हिंसा में काफी बढ़ोतरी दर्ज की गई। जहां 2024 में मृतकों की संख्या 1,620 थी, वहीं 2025 में ये बढ़कर 2,331 हो गई।

7 police officers killed Pakistan: सोमवार को भी मारे गए तीन पाक सैनिक (Pakistan terrorist attack 2026)

सोमवार को केपी के करक जिले में क्वाडकॉप्टर हमले में फेडरल कांस्टेबुलरी (एफसी) के तीन जवान मारे गए थे। करक पुलिस के प्रवक्ता शौकत खान के मुताबिक, पहले ही एक हमला हुआ था जिसके बाद रेस्क्यू 1122 की टीमें घटनास्थल पर पहुंचीं, लेकिन घोले बंदा डैम के पास बंदूकधारियों ने उनकी एम्बुलेंस पर हमला कर दिया। इस वजह से, एफसी के तीन जवान मारे गए और रेस्क्यू 1122 के तीन अधिकारी घायल हो गए थे, जबकि एम्बुलेंस आग लगने के बाद जलकर खाक हो गई थी।

वहीं, पिछले हफ्ते, केपी के बाजौर जिले में एक चेकपोस्ट पर हुए हमले में 11 सुरक्षाकर्मी मारे गए थे। सेना के मीडिया विंग ने कहा था कि इस घटना में एक “बच्ची” भी मारी गई थी।

यह भी पढ़ें –जेल से अस्पताल लाया गया इमरान खान को, 85 प्रतिशत आंख की रोशनी खत्म होने की थी समस्या, लगाया गया एंटी-वीईजीएफ़ इंजेक्शन

Shivangi Shandilya

शिवांगी शांडिल्य पत्रकारिता में पिछले 2 वर्षों से सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम के अलावा आद्यात्मिक खबरें लिखना पसंद हैं। गलगोटिया विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। IGNOU से मास्टर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई जारी है। इस दौर में वेबसाइट पर लिखने का कार्य जारी है। पत्रकारिता की शुरुआत इंडिया न्यूज़ (इनखबर) से हुई, जहां बत्तौर हिन्दी सब-एडिटर के रूप में वेबसाइट पर काम किया। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में जन्म लेने वाली शिवांगी की शिक्षा उनके गृह जिले में ही हुई है। शिवांगी को राजनीतिक घटनाक्रम पर आलेख लिखना बेहद पसंद है।