How to Change Address in Aadhar Card:भारत में आधार कार्ड हर नागरिक की खास पहचान होती है। आधार में 12 यूनीक डिजिट होते हैं और हर व्यक्ति की बायोमेट्रिक डिटेल इसमें दर्ज होती है। इसके साथ ही इसपर नाम और पता भी होता है। लेकिन कई बार आप घर बदलते हैं, तो उस वक़्त आधार कार्ड पर अपने घर का पता बदलना भी जरुरी होता है। अगर आपने हाल ही में घर चेंज किया है या फिर आपको घर का एड्रेस चेंज करवाना है, तो आप आधार कार्ड में ऑनलाइन और ऑफलाइन एड्रेस बदल सकते हैं। इसके लिए जरुरी नहीं है कि आप केंद्र पर ही जाएं। आइए जानते हैं, आधार में पता कैसे बदले…
अगर आप ऑनलाइन आधार में एड्रेस बदलना चाहते हैं, तो इसके लिए आपको myAadhaar पोर्टल पर जाना होगा। UIDAI के अनुसार, हर 10 साल में अपने आधार कार्ड की डिटेल्स को अपडेट करना चाहिए।
Aadhar Card me Address Change Karne ka Step by Step Process: ऐसे अपडेट करें आधार कार्ड

- सबसे पहले आपको UIDAI की आधिकारिक साइट myaadhaar.uidai.gov.in/ पर जाना होगा।
- इसके बाद यहां लॉगिन करने के लिए आपको अपना 12 अंकों का आधार नंबर डालना होगा।
- इसके बाद कैप्चा कोड डालकर सेंड OTP पर क्लिक करें।
- आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एक OTP आएगा। उसे डालकर लॉगिन करें।
- अब ‘Address Update’ ऑप्शन को सेलेक्ट करें।
- फिर प्रोसीड टू आधार अपडेट के ऑप्शन पर क्लिक करें।
- इसके बाद अपना पता सिलेक्ट करके प्रोसीड टू आधार अपडेट के ऑप्शन पर क्लिक करें।
- इससे आपके सामने आपका मौजूदा एड्रेस आजाएगा।
- इसके बाद आप जो एड्रेस अपडेट करना चाहते हैं, तो उसका ऑप्शन आएगा।
- यहां अपने नए एड्रेस की जानकारी भरें।
- फिर एक डॉक्यूमेंट सबमिट करना होगा जिस पर आपको नया एड्रेस हो।
- इसके बाद नीचे दिए गए दोनों चेक बॉक्स पर क्लिक करके नेक्स्ट पर क्लिक करें।
- अब आपके पास पेमेंट का ऑप्शन आएगा। यहां आप UPI, नेट बैंकिंग या कार्ड किसी से भी पेमेंट कर सकते हैं।
- पेमेंट पूरी होते ही आपको एक रसीद मिलेगी। इसके बाद 30 दिन में आपका आधार कार्ड अपडेट हो जाएगा।
आधार कार्ड अपडेट के लिए जरुरी डाक्यूमेंट्स
- पासपोर्ट
- वोटर आईडी
- राशन कार्ड
- बैंक स्टेटमेंट, जैसे-पासबुक, डाकघर खाता स्टेटमेंट
- विकलांगता कार्ड
- बिजली बिल, पानी का बिल, गैस कनेक्शन, टेलीफोन लैंडलाइन
Aadhar Card Address Update: आधार कार्ड में एड्रेस कितने दिन में चेंज होता है?

UIDAI की मानें, तो आधार कार्ड में एड्रेस को बदलने में अधिकतम 30 दिनों का समय लगता है। एक बार जब आप आपने आधार कार्ड अपडेट आवेदन जमा कर देते हैं, तो आपको एक यूआरएन मिलेगा, जिससे आधार अपडेट को आप ट्रैक कर सकते हैं।
How to Download Aadhar Card Online: ऑनलाइन आधार कार्ड कैसे डाउनलोड करें?

अगर आप ऑनलाइन आधार कार्ड अपडेट कर लेते हैं, तो आप UIDAI वेबसाइट से अपने आधार कार्ड का अपडेटेड वर्जन डाउनलोड कर सकते हैं। आधार ऑनलाइन एक्सेस करने के लिए आपको आधार के साथ आपका अपना मोबाइल नंबर रजिस्टर्ड होना चाहिए।
यह भी पढ़ें: स्मोकर्स के लिए तगड़ा झटका, कश लगाना हुआ महंगा, 41% तक बढ़े दाम, देखें Gold Flake की नई कीमत


Download Android App
Download iOS App




