वेस्टइंडीज ने T20 वर्ल्ड कप में फैलाई दहशत, जिम्बाब्वे के खिलाफ किया ऐसा काम, टीम इंडिया को भी लगेगा डर

West Indies Threatens Team India

West Indies Threatens Team India: आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 में बीते 23 फरवरी को एक धमाकेदार मुकाबला खेला गया. सुपर-8 राउंड में वेस्टइंडीज और जिम्बाब्वे आमने-सामने थी. मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम ने इस मुकाबले की मेजबानी की.

जहां वेस्टइंडीज ने जिम्बाब्वे को बुरी तरह हरा दिया. साथ ही उन्होंने बाकी 19 टीमों के अंदर दहशत पैदा कर दी है. जिम्बाब्वे के खिलाफ मैच में वेस्टइंडीज ने एक विशालकाय स्कोर खड़ा किया. जिसके चलते वो 107 रनों से जीत दर्ज करने में कामयाब रही.

West Indies Threatens Team India: वेस्टइंडीज ने जिम्बाब्वे को रौंदा

West Indies Threatens Team India
West Indies Threatens Team India

वेस्टइंडीज और जिम्बाब्वे के बीच हुए मैच में टॉस जिम्बाब्वे के पक्ष में गया था. हालांकि कप्तान सिकंदर रजा ने पहले गेंदबाजी चुनी. जो उनकी टीम के लिए आत्मघाती साबित हुआ. पहले बल्लेबाजी का न्योता पाकर खेलने उतरी विंडीज टीम ने 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 254 रनों का स्कोर खड़ा किया. जिसमें शिमरन हेटमायर ने 34 बॉल पर 85 रनों का योगदान दिया. जिसमें 7 चौके व 7 छक्के शामिल रहे.

West Indies Threatens Team India
West Indies Threatens Team India

वहीं रॉवमैन पॉवेल ने 35 बॉल का सामना करके 59 रन जड़ दिए. उन्होंने अपनी पारी में 4 चौके व इतने ही छक्के लगाए. जिम्बाब्वे को 255 रनों का लक्ष्य मिला. जो उनके लिए पहाड़ जैसा साबित हुआ. जिम्बाब्वे अपने पूरे ओवर भी नहीं खेल सकी. 17.4 ओवर में 147 रन बनाकर पूरी टीम सिमट गई. वेस्टइंडीज ने 107 रनों के बड़े अंतर से बाजी मार ली.

टीम इंडिया को इस टीम से रहना होगा सतर्क

West Indies Threatens Team India
West Indies Threatens Team India

वेस्टइंडीज की जीत ने आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 की बाकी टीमों की टेंशन बढ़ा दी होगी. खासकर टीम इंडिया को उनसे सतर्क रहने की जरूरत है. सूर्यकुमार यादव की अगुवाई वाली टीम रविवार 1 मार्च को विंडीज टीम के साथ मुकाबला खेलने उतरेगी. जहां उन्हें हर हाल में जीत दर्ज करनी होगी.

तभी वो सेमीफाइनल में पहुंच सकेगी. हालांकि वेस्टइंडीज को हराना इतना आसान नहीं रहेगा. खासकर वो जिस तरह की फॉर्म में है. मेन इन ब्लू को अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना होगा. तभी वो विंडीज टीम को मात दे सकेगी.

 

Read More: संजू सैमसन की अगले मैच में होगी वापसी, टीम इंडिया के कोच ने दे दिया हिंट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Make Punjab Kesari Your Trusted News Source

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।